12 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 7:53 PM
24 मई को होगा चुनाव
फारबिसगंज. तुलसी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड हरिपुर के निदेशक पर्षद पद के सदस्य पद का 24 मई को चुनाव होना है. इसको लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को 12 अभ्यर्थियों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सामान्य श्रेणी से मंजीता देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, चंद्रिका देवी, किरण देवी, शांति देवी, अतिपिछड़ा श्रेणी से शीला देवी, उमावती देवी, पिछड़ा श्रेणी से अरुणा देवी,अंजू देवी,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति श्रेणी से सविता देवी, रेणु देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीएसओ अमरनाथ गुप्ता,बीसीओ मनोज कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जानकारी के मुताबिक उक्त इसमें कुल 12 पद के लिए चुनाव होना है. जिसमें सामान्य श्रेणी से 06 सदस्य, पिछड़ा श्रेणी से 02 अतिपिछड़ा श्रेणी से 02 व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति श्रेणी से 02 अर्थात कुल 12 सदस्यों के पद के लिए चुनाव होना है. इस 12 पद के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










