ePaper

महज 1 रन से मैच हारने के बाद बोले ''कैप्‍टन कूल'' हमें टॉप ऑर्डर पर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी

Updated at : 22 Apr 2019 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
महज 1 रन से मैच हारने के बाद बोले ''कैप्‍टन कूल'' हमें टॉप ऑर्डर पर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी

बेंगलुरू : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन करके आईपीएल के आगामी मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाने का आग्रह किया है. धौनी के 48 गेंद में 84 रन के बावजूद आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन करके आईपीएल के आगामी मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाने का आग्रह किया है.

धौनी के 48 गेंद में 84 रन के बावजूद आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी. चेन्नई के शीर्षक्रम के बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे. शेन वाटसन ने 147, विश्व कप टीम से बाहर अंबाती रायुडू ने 192 और सुरेश रैना ने 207 रन ही बनाये हैं.

इसे भी पढ़ें…

सोचा नहीं था कि धौनी आखिरी गेंद चूक जायेंगे : पार्थिव पटेल

ऐसे में सारा दबाव धौनी पर आ जाता है जो 314 रन बना चुके हैं. धौनी ने मैच के बाद कहा , यह अच्छा मैच था. हमने उन्हें कम स्कोर पर रोका, लेकिन हमें भी शीर्षक्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. एक बार विरोधी आक्रमण को पहचानने पर आपको रणनीति पर अमल करना जरूरी है. हमने कई विकेट गंवाये जिससे दबाव बना और मध्यक्रम खुलकर नहीं खेल सका.

इसे भी पढ़ें…

अंतिम ओवरों में धौनी की मंशा पर सवाल नहीं कर सकते: फ्लेमिंग

उन्होंने कहा , शीर्षक्रम को संभलकर खेलना चाहिये था. बड़े शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवाये और दूसरों पर दबाव बन गया. मेरा मानना है कि शीर्ष तीन खिलाड़ी फिनिशर हो सकते हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी निभानी भी चाहिये.

इसे भी पढ़ें…

धौनी की बल्लेबाजी देखकर मैं डर गया था : विराट कोहली

धोनी का धमाल, पर एक रन से जीता बेंगलोर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola