#ISSFWorldCup2019 : मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता सोना

नयी दिल्ली : युवा निशानेबाजों सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. भारतीय जोड़ी ने 483.5 अंक के साथ आसानी से स्वर्ण पदक हासिल किया. रेनशिन जियांग और बोवेन झांग की चीन की जोड़ी 477.7 अंक […]
नयी दिल्ली : युवा निशानेबाजों सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता.
भारतीय जोड़ी ने 483.5 अंक के साथ आसानी से स्वर्ण पदक हासिल किया. रेनशिन जियांग और बोवेन झांग की चीन की जोड़ी 477.7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि मिनजुंग किम और डेइहुन पार्क की कोरिया की जोड़ी ने यहां डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 418.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता.
भारत की जोड़ी के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं के बीच 5.8 अंक का अंतर था. सौरभ और मनु ने क्वालीफिकेशन में विश्व रिकार्ड की बराबरी करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में भी इस जोड़ी ने लय बरकार रखी और एक बार शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद लगातार 10 अंक से अधिक के निशाने लगाये.
स्पर्धा में हिस्सा ले रही हीना सिद्धू और अभिषेक वर्मा की एक अन्य भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन की बाधा भी पार नहीं कर पायी. इस बीच 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में रवि कुमार और अंजुम मोदगिल तथा अपूर्वी चंदेला और दीपक कुमार की जोड़ी क्रमश: सातवें और 25वें स्थान पर रही.
भारत तीन स्वर्ण पदक से हंगरी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहा है, लेकिन सिर्फ एक ओलंपिक कोटा हासिल कर पाया है. टूर्नामेंट से तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए 14 कोटा मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें…
ISSF World Cup 2019 : अपूर्वी चंदेला ने विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




