ऋतु फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लिया, एमएमए में आजमाएगी हाथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2019 10:36 PM
भिवानी : भारत की युवा पहलवान और फोगाट बहनों में सबसे छोटी ऋतु ने कुश्ती से संन्यास लेकर मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) में हाथ आजमाने का फैसला किया है. ऋतु के पिता और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच महावीर फोगाट ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि विश्व अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ऋतु […]
भिवानी : भारत की युवा पहलवान और फोगाट बहनों में सबसे छोटी ऋतु ने कुश्ती से संन्यास लेकर मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) में हाथ आजमाने का फैसला किया है. ऋतु के पिता और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच महावीर फोगाट ने इसकी पुष्टि की.
उन्होंने बताया कि विश्व अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ऋतु एमएमए में सिंगापुर की इवाल्व फाइट टीम से जुड़ गयी है और वह विश्व चैंपियन खिलाडिय़ों की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं. ऋतु ने भाषा से कहा कि वह अपने नये करियर के लोकर काफी उत्साहित हैं और एमएमए में विश्व चैंपियन बनना चाहती हैं.
उन्होंने फोन पर कहा, मेरा सपना है कि मैं मिक्स मार्शल आर्ट में विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय बनूं. शुरू से ही मेरा मन में कुछ अलग करने का रहा है और इसलिए मैंने मिक्स मार्शल आर्ट में जाने का फैसला लिया. मैं फिलहाल सिंगापुर में एमएमए की ट्रेनिंग ले रही हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










