#ShootingWorldCup : सौरभ चौधरी ने विश्व रिकार्ड के साथ सोना जीता, ओलंपिक कोटा किया हासिल

Updated at : 24 Feb 2019 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
#ShootingWorldCup : सौरभ चौधरी ने विश्व रिकार्ड के साथ सोना जीता, ओलंपिक कोटा किया हासिल

नयी दिल्ली : भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने कई दिग्गज निशानेबाजों की मौजूदगी में रविवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में नये विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया और देश के लिये तोक्यो ओलंपिक का तीसरा कोटा सुनिश्चित किया. पहली बार विश्व कप में भाग ले रहे चौधरी ने पुरुषों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने कई दिग्गज निशानेबाजों की मौजूदगी में रविवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में नये विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया और देश के लिये तोक्यो ओलंपिक का तीसरा कोटा सुनिश्चित किया.

पहली बार विश्व कप में भाग ले रहे चौधरी ने पुरुषों की 10 मी एयर पिस्टल स्पर्धा में बिना किसी परेशानी के शीर्ष स्थान प्राप्त किया. एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ने कुल 245 अंक बनाये. सर्बिया के दामी मिकेच 239.3 अंक के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहे जबकि कांस्य पदक चीन के वेई पांग ने हासिल किया.

उन्होंने 215.2 अंक का स्कोर बनाया. सौरभ ने आठ पुरुषों के फाइनल में दबदबा बनाया और रजत पदकधारी से 5.7 अंक आगे रहे. इस तरह उन्होंने अंतिम शाट से पहले ही स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर लिया था. अच्छी शुरुआत के बावजूद सौरभ पहली सीरीज के बाद सर्बियाई निशानेबाज के साथ बराबरी पर थे.

दूसरी सीरीज में भी इस चैम्पियन निशानेबाज ने अच्छी फार्म जारी रखी और पहला स्थान हासिल किया. इस स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीय अभिषेक वर्मा और रविंदर सिंह फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके. इन दोनों ने क्वालीफिकेशन राउंड में 576 का समान स्कोर बनाया. चौधरी ने दस से अधिक अंक के 19 स्कोर बनाये.

इस भारतीय के नाम दस मीटर एयर पिस्टल में जूनियर वर्ग का रिकार्ड भी है और इसमें उन्होंने सीनियर विश्व रिकार्ड से अधिक अंक बनाये थे. चौधरी ने पिछले साल जर्मनी में जूनियर विश्व कप में भी स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा वह जूनियर विश्व चैंपियन और युवा ओलंपिक चैंपियन भी हैं. क्वालीफिकेशन में चौधरी 587 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे. दक्षिण कोरिया के ली डेमयुंग ने 588 अंक और वेई पांग ने 587 अंक बनाये थे.

इसे भी पढ़ें…

ISSF World Cup 2019 : अपूर्वी चंदेला ने विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारतीय निशानेबाज फाइनल के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहे. इस स्पर्धा में हंगरी के इस्तवान पेनी ने स्वर्ण पदक जीता. भारत के पारुल कुमार क्वालीफिकेशन में 1170 अंक के साथ 22वें जबकि संजीव राजपूत 1169 अंक लेकर 25वें स्थान पर रहे.

चौधरी ने भारत को टूर्नामेंट में दूसरा पदक दिलाया. इससे पहले अपूर्वी चंदेला ने शनिवार को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था. चंदेला और अंजुम मोदगिल ने पिछले साल कोरिया में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहले दो ओलंपिक कोटा दिलाये थे.

इसे भी पढ़ें…

हंगरी के इस्तवान पेनी ने पुरुषों की 50 मी राइफल थ्री पाजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola