प्रो कबड्डी लीग : गुजरात फार्च्यूजाइंट्स को हराकर बेंगलुरु बुल्स ने जीता खिताब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2019 10:26 PM
मुंबई : रेडर पवन सेहरावत के 22 रेड अंक के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के छठे सत्र के फाइनल में शनिवार को यहां गुजरात फार्च्यूजाइंट्स को 38-33 हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया. पिछली बार की उपविजेता गुजरात की टीम ने मैच में शानदार शुरुआत की और मध्यांतर के समय […]
मुंबई : रेडर पवन सेहरावत के 22 रेड अंक के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के छठे सत्र के फाइनल में शनिवार को यहां गुजरात फार्च्यूजाइंट्स को 38-33 हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया.
पिछली बार की उपविजेता गुजरात की टीम ने मैच में शानदार शुरुआत की और मध्यांतर के समय उन्होंने 16-9 की बढ़त कायम कर ली. मध्यांतर के बाद हालांकि बेंगलुरु का दबदबा रहा जिसने आखिरी दस मिनट में खेल का रूख पलट दिया.
पवन का यह सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इससे पहले उन्होंने तमिल थलाइवाज के खिलाफ सबसे अधिक 20 रेड अंक जुटाए थे. गुजरात के लिए सचिन ने 10 रेड अंक जुटाए, लेकिन वह टीम को खिताब दिलाने के लिए काफी नहीं था.
इसे भी पढ़ें…
मनु भाकर ने हरियाणा सरकार से पूछा – क्या दो करोड़ की इनामी राशि जुमला था ?
बेंगलुरु की टीम इससे पहले 2015 में दूसरे सत्र के फाइनल में पहुंची थी. बेंगलुरू की टीम को तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली, जबकि गुजरात की टीम को 1.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई. प्रो कबड्डी लीग का सातवां सत्र जुलाई से शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें…
जोकोविच कतर ओपन से बाहर, सेमीफाइनल में विश्व के 24वें नंबर के खिलाड़ी से हारे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










