ePaper

सीयूजे में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ में डॉ राजेश कुमार ने जीता बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन अवार्ड

Updated at : 07 Oct 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
Central University Jharkhand Khelotsav

बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन का पुरस्कार लेने के बाद डॉ राजेश कुमार.

Central University Jharkhand: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) में मंगलवार को खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025 का आयोजन किया गया. डॉ राजेश कुमार ने बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन का अवार्ड जीता. स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन बना. खेलोत्सव में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Central University Jharkhand: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के स्पोर्ट्स विंग द्वारा मंगलवार को मनातू स्थित सीयूजे ऑडिटोरियम में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ का भव्य आयोजन किया गया. कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास की उपस्थिति में आयोजित समारोह में खेल विभाग के प्रभारी डॉ राजेश कुमार के नेतृत्व में 300 से अधिक प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया. डॉ राजेश ने बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन का अवार्ड जीता.

स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन

इस खेलोत्सव पुरस्कार समारोह में स्कूल श्रेणी में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन रहा. स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज प्रथम उपविजेता और स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वितीय उपविजेता रहा. कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया.

Central University Jharkhand: डॉ राजेश बोले- खेल से बढ़ता है आत्मविश्वास

डॉ राजेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि खेल केवल फिटनेस नहीं, बल्कि एकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है. सभी विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को उनके उत्साह के लिए बधाई देता हूं. ऐसे आयोजन सभी को सक्रिय और सकारात्मक बने रहने के लिए प्रेरित करते हैं. समारोह ने विश्वविद्यालय में खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन की भावना को सशक्त किया तथा प्रतिभागियों में नयी ऊर्जा का संचार किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्पोर्ट्स एवं फिटनेस (कर्मचारी श्रेणी) में विजेता

  • ओवरऑल चैंपियन : डॉ राजेश कुमार (स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी)
  • प्रथम उपविजेता : डॉ महिमा कश्यप (स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज) एवं डॉ अजय प्रताप यादव (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज)
  • द्वितीय उपविजेता : शांति स्वरूप (स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट) एवं डॉ विजय कुमार यादव (स्कूल ऑफ एजुकेशन)
पुरस्कार के साथ खेलोत्सव 2025 के विजयी प्रतिभागी.

ये लोग थे खेलोत्सव के अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस किशोर कौशल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुमिता कुमारी (एशियन गेम्स पदक विजेता), सुजाता भगत (अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर) और चंचल भट्टाचार्य (महेंद्र सिंह धौनी के कोच) उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो 7 दिन तक न लोगों से मिलेंगे, न किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें क्यों?

Ranchi Weather: और बढ़ा रांची का तापमान, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के गढ़वा में ऑनर किलिंग, बेटी और एक दिन के नवजात को मार डाला

घाटशिला उपचुनाव : लूट, भ्रष्टाचार, की पोषक हेमंत सरकार के खिलाफ वोट करेगी जनता, बोले बाबूलाल मरांडी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola