जोकोविच कतर ओपन से बाहर, सेमीफाइनल में विश्व के 24वें नंबर के खिलाड़ी से हारे

दोहा : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में विश्व में 24वें नंबर के राबर्टो बातिस्ता आगुट से हारकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये. सर्बियाई खिलाड़ी की यह इस सत्र में पहली हार है. स्पेन के बातिस्ता आगुट ने उन्हें ढाई घंटे तक चले मैच में 6-3, […]
दोहा : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में विश्व में 24वें नंबर के राबर्टो बातिस्ता आगुट से हारकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये.
सर्बियाई खिलाड़ी की यह इस सत्र में पहली हार है. स्पेन के बातिस्ता आगुट ने उन्हें ढाई घंटे तक चले मैच में 6-3, 6-7 (8/6), 6-4 से हराया. जोकोविच के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी.
उन्होंने बाद में कहा, क्या हुआ. मैं मैच हार गया. बातिस्ता आगुट इस जीत से बेहद खुश थे. उन्होंने कहा, मैं इस मैच को ताउम्र याद रखूंगा. वह फाइनल में चेक गणराज्य के टामस बर्डिच से भिड़ेंगे, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में इटली के मार्को सेचिनाटो को 7-6 (8/6), 6-3 से हराया.
इसे भी पढ़ें…
‘नर्वस नाइंटी सिंड्रोम’ का सामना किया, जडेजा के साथ होने से मदद मिली :ऋषभ पंत
शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयन को हास्यास्पद करार दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










