अदिति ने जीता झारखंड स्टेट चेस चैंपियनशिप का खिताब, नेशनल के लिए भी हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

अदिति अंडर-13 चेस स्टेट चैंपियनशिप के ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चक्रधरपुर की होनहार शतरंज खिलाड़ी और केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अदिति ने 25वीं झारखंड स्टेट चेस चैंपियनशिप के अंडर-13 बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही अदिति ने नेशनल चेस चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर से शीन अनवर की रिपोर्ट

विज्ञापन

Jharkhand State Chess Championship: चक्रधरपुर की उभरती शतरंज खिलाड़ी और केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अदिति ने रांची में आयोजित 25वीं झारखंड स्टेट चेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया. इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन आगामी नेशनल चेस चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है.

झारखंड शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कड़े मुकाबलों के बीच अदिति ने बेहतरीन रणनीति, धैर्य और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

उपलब्धि पर मिली बधाइयां

अदिति सेरसा चेस अकादमी की खिलाड़ी हैं. उनकी इस उपलब्धि पर सेरसा चेस सचिव विश्वजीत चटर्जी, खेल अधिकारी एवं सहायक खेल अधिकारी ने उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. अधिकारियों ने कहा कि अदिति की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और यह अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी.

कोच ने दी बधाई

इस अवसर पर सेरसा चेस अकादमी के इंचार्ज कमल देबनाथ, मुख्य कोच मणिदीप मुखी तथा अकादमी से जुड़े अन्य पदाधिकारियों को भी बधाई दी गई. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के प्रयासों का ही परिणाम है कि अकादमी के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं.

नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण

राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी को देखते हुए सेरसा प्रबंधन ने अदिति के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. शिविर में उन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.

अदिति की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई है. लोगों का मानना है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को इसी तरह अवसर और मार्गदर्शन मिलता रहा तो चक्रधरपुर भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई उत्कृष्ट शतरंज खिलाड़ी देश को दे सकेगा.

यह भी पढ़ें: Jharkhand T20 League 2026: कौन टॉप पर, कौन सबसे नीचे? यहां देखें पूरी पॉइंट्स टेबल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola