ePaper

युवा मुक्केबाजों का सपना पूरा करने में जुटी मैरी कॉम को है प्रधानमंत्री का इंतजार

Updated at : 04 Feb 2018 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
युवा मुक्केबाजों का सपना पूरा करने में जुटी मैरी कॉम को है प्रधानमंत्री का इंतजार

इंफाल : पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम चाहती हैं कि उन्हें अपने शुरुआती करियर में जो सुविधाएं नहीं मिली वह उदीयमान मुक्केबाजों को मिलें और इसलिए वह अपनी क्षेत्रीय अकादमी को विस्तार देती जा रही हैं हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसका उदघाटन का उन्हें अब भी इंतजार है. मणिपुर के इंफाल […]

विज्ञापन

इंफाल : पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम चाहती हैं कि उन्हें अपने शुरुआती करियर में जो सुविधाएं नहीं मिली वह उदीयमान मुक्केबाजों को मिलें और इसलिए वह अपनी क्षेत्रीय अकादमी को विस्तार देती जा रही हैं हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसका उदघाटन का उन्हें अब भी इंतजार है.

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल पहाड़ियों में मैरी कॉम बाक्सिंग अकादमी है जो 3.3 एकड़ में फैली है. यह राज्य की राजधानी इंफाल के मुख्य केंद्र से दस किमी दूर है. इस तीन मंजिला इमारत में अभी 45 युवा मुक्केबाज हैं जिसमें 20 लड़कियां शामिल हैं. मेरीकोम के पति और अकादमी के प्रबंध निदेशक ओनलर कारोंग ने कहा, ‘मेरी उस खेल को वापस कुछ देना चाहती है जिसने उसे लोकप्रिय बनाया और यह उसका सपना सच होने जैसा है.’

उन्होंने कहा, ‘हम मणिपुर और देश के अन्य भागों में अधिक अकादमियां चाहते है. अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं के कारण मुझे लगता है कि भारत में यह इस तरह की पहली अकादमी है. यह पहली पूर्णकालिक मुक्केबाजी अकादमी है जिसमें मुक्केबाजों के लिये सभी आधुनिक सुविधाएं हैं.’ मैरी कॉम और अकादमी को हालांकि औपचारिक उदघाटन के लिये मोदी का इंतजार है.

इस संबंध में पूर्व में प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया था. ओनलर ने कहा, ‘इसे तैयार हुए लगभग दो साल हो गये हैं. हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री औपचारिक तौर पर इसका उदघाटन करें और इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं.’ अकादमी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का एक्सटेंशन सेंटर भी है. यह मेरीकोम क्षेत्रीय मुक्केबाजी फाउंडेशन का हिस्सा है.

ओनलर ने कहा, ‘खेल सचिव (राहुल भटनागर) यहां आये थे और उन्होंने अकादमी को देखा. हम प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री से तीन बार मिले और उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री इसका उदघाटन करेंगे. हमें उम्मीद है कि इस साल किसी भी समय ऐसा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola