पीवी सिंधू का नाम खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण के लिए नामित किया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत के लिए ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का नाम खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण के लिए नामित किया है. अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार खेल मंत्रालय की ओर से सिंधू के नाम की सिफारिश की गयी है. छक्के जड़ना तो बचपन का शौक है : हार्दिक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत के लिए ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का नाम खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण के लिए नामित किया है. अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार खेल मंत्रालय की ओर से सिंधू के नाम की सिफारिश की गयी है.
छक्के जड़ना तो बचपन का शौक है : हार्दिक पांड्या
पीवी सिंधू ने रियो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीता था. वे पुलेला गोपीचंद के एकेडमी की खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ वर्षों से लगातार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहीं हैं. हाल ही में सिंधू कोरिया ओपन की चैंपियन बनीं और अभी वे जापान ओपन में तीसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम करने की कोशिश में हैं.
जापान ओपन में सभी की निगाहें टिकी होगी पीवी सिंधू पर
22 वर्षीय सिंधू पहली ऐसी महिला है, जिन्होंने भारत के लिए स्वर्ण जीता है. सिंधू हैदराबाद में रहती हैं और विश्व रैंकिंग में अभी उन्हें नंबर दो की रैंकिंग हासिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










