MS Dhoni बने झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर, आयकर विभाग का खुलासा

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :08 May 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni Highest Taxpayer From Jharkhand And Bihar In FY 26

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल 2026 में अभी तक मैदान पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन वह एक अलग वजह से चर्चा में बने हुए हैं.

विज्ञापन

MS Dhoni: वित्त वर्ष 2025-26 में बिहार और झारखंड से आयकर विभाग को करीब 20,000 करोड़ रुपये का कुल टैक्स कलेक्शन प्राप्त हुआ. इस दौरान धोनी दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले व्यक्तिगत करदाता के रूप में सामने आए.

आयकर विभाग के अनुसार, कुल कलेक्शन में लगभग 12,000 करोड़ रुपये झारखंड और 8,000 करोड़ रुपये बिहार से प्राप्त हुए. हालांकि, विभाग ने धोनी द्वारा चुकाए गए टैक्स की सटीक राशि का खुलासा नही किया है.

यह जानकारी आयकर विभाग के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर (बिहार-झारखंड) डॉ. डी. सुधाकर राव ने गुरुवार को मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि कुल कलेक्शन में से लगभग 12,000 करोड़ रुपये सिर्फ झारखंड से प्राप्त हुए, जबकि शेष राशि बिहार से जमा हुई।

टीडीएस के माध्यम से आया 70 प्रतिशत हिस्सा

डॉ. राव के अनुसार, कुल टैक्स कलेक्शन का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा ‘टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स’ (TDS) के माध्यम से आया. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार और झारखंड को मिलाकर धोनी सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता रहे. हालांकि, उन्होंने धोनी द्वारा चुकाए गए टैक्स या दाखिल रिटर्न की सटीक राशि साझा नहीं की.

डिपार्टमेंट एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बिहार और झारखंड की कंपनियों में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और सीएमपीडीआई ने सबसे ज्यादा टैक्स दिया है.

आईपीएल से भी ले सकते हैं संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं. इस सीजन में धोनी ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. धोनी को सीजन शुरू होने से पहले पिंडली में चोट लगी थी. वो अब तक उसी से जूझ रहे हैं. ऐसा में माना जा रहा है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. धोनी ने 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उसके बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते दिख रहे थे. लेकिन इस सीजन में वो सिर्फ अभ्यास करते ही दिखे हैं.

यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप के खतरे को देखते हुए BCCI ने सख्त किए नियम, खिलाड़ियों के कमरे में प्रवेश हुआ मुश्किल; फ्रेंचाइजी के मालिक भी नहीं कर पाएंगे बात

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन