Watch Video : धोनी अपने कुत्ते का रखते हैं खास ध्यान, देखें वीडियो

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

Watch Video : भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे अपने पालतु कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Watch Video : भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पालतू जानवरों के प्रति प्रेम के लिए भी पहचाने जाते हैं. हाल ही में, उनकी बेटी जीवा ने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें वे कुत्ते के बाल को कंघी से साफ करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि धोनी अपने काम में बिजी हैं और उनके पीछे बेटी जीवा खड़ी है. देखें वीडियो

धोनी  के फार्महाउस में विभिन्न नस्लों के कुत्ते, घोड़े और अन्य जानवर

धोनी अपने पालतू कुत्ते के साथ कई बार खेलते आ चुके हैं. इसका वीडियो भी सामने आया. धोनी के रांची स्थित फार्महाउस में विभिन्न नस्लों के कुत्ते, घोड़े और अन्य जानवर हैं. उनके पालतू कुत्तों में ‘सैम’ (बेल्जियन मैलिनोइज), ‘लिली’ और ‘गब्बर’ (हस्की), और ‘जोया’ (डच शेपर्ड) शामिल हैं. धोनी के जानवरों के प्रति इस प्रेम को उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर शेयर करतीं हैं.

धोनी का यह प्रेम उनके फैंस को यह संदेश देता है कि जीवन में करियर की ऊंचाइयों के साथ-साथ परिवार और पालतू जानवरों के साथ समय बिताना भी महत्वपूर्ण है. धोनी की यह सादगी और प्रेमभावना उन्हें एक विशेष व्यक्तित्व बनाती है, जो न केवल खेल के मैदान पर बल्कि जीवन के हर पहलू में प्रेरणादायक है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola