IPL 2026: पंजाब को चैंपियन बनाएंगे अय्यर, श्रेयस ने बताया टीम का मास्टर प्लान

आईपीएल ट्रॉफी के साथ श्रेयस अय्यर, Pic- Social Media/X
IPL 2026 Shreyas Iyer Strategy: आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स की तैयारियां तेज हो गई हैं. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के बाद पूरी तरह से फिट होकर लौट आए हैं. उनका साफ कहना है कि इस बार उनकी नजर सिर्फ आईपीएल की ट्रॉफी जीतने पर है. टीम 31 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी.
Highlights
IPL 2026 Shreyas Iyer Strategy: आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी तैयारी कर रही है. पिछले सीजन में इनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे. हालांकि, खिताबी मुकाबले में हार मिली थी. इस बार आगामी सीजन शुरू होने से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिताब जीतने की अपनी इच्छा जता दी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम किस चीज को सुधारने पर अपना सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है.
मैदान के बाहर की दोस्ती पर सबसे ज्यादा जोर
श्रेयस ने जर्सी लांच के दौरान कहा कि आईपीएल का यह वह समय होता है जब सभी लोग दो महीने तक एक परिवार की तरह साथ रहते हैं. उनका मानना है कि साथी जितना ज्यादा समय एक साथ बिताते हैं, उतना ही वह एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं. यही वह वक्त होता है जब सब आपस में अपने रिश्ते को मजबूत करते हैं. उन्होंने बताया कि वे अपना अधिकतर समय गेम रूम में फीफा और अन्य खेल खेलते हुए बिताते हैं. मैचों की रणनीति आमतौर पर मुकाबले से एक या दो दिन पहले ही बनती है. लेकिन मैदान के बाहर का यह मजबूत रिश्ता आखिर में शानदार नतीजे हासिल करने में बहुत मदद करता है.
31 मार्च को होगा पहला महामुकाबला
पंजाब अपने नए अभियान की शुरुआत 31 मार्च को करेगा. यह मैच उनके घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा. फैंस के बीच कप्तान को प्यार से सरपंच साहब का नाम दिया गया है. वह भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि समर्थक उनसे काफी उम्मीदे लगाए बैठे हैं. उनका कहना है कि लोगों का उम्मीदे रखना बहुत अच्छा है और उन्हें इस तरह की चुनौती बहुत पसंद आती है.
हर हाल में जीतना है आईपीएल का खिताब
इस बार कप्तान का लक्ष्य एकदम साफ है. उनका पूरा ध्यान केवल जीत पर है. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी सब मैदान में उतरें, तो उन्हें हर हाल में जीतना ही होगा. उनकी नजर पूरी तरह से केवल खिताब जीतने पर टिकी है. फ्रेंचाइजी पिछली बार की अपनी हार को भुलाकर इस बार विजेता बनना चाहती है और इसी दिशा में काम कर रही है.
वजन कम हुआ, पर अब पूरी तरह से फिट हैं
बीते कुछ समय में श्रेयस अपनी चोट के कारण काफी परेशान रहे थे. लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट होकर वापस आ गए हैं और नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि चोट के बाद वापसी करना हमेशा बहुत चुनौतीपूर्ण होता है. इस दौरान उनका करीब सात किलो वजन कम हो गया था. उस वजन को वापस पाने में उन्हें बहुत मेहनत लगी. लेकिन उन्हें चुनौतियां पसंद हैं. उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने अपने जीवन के उस कठिन दौर को पार कर लिया है और अब वह पूरी तरह से फिट होकर वापस आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें-
IPL 2026: CSK की मुश्किलें बढ़ी, 2 मैच विनर हुए टीम से बाहर
IPL 2026 से पहले ही आमने-सामने आए जडेजा और वैभव, वीडियो देख हैरान रह गए सभी!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




