IPL 2026: CSK की मुश्किलें बढ़ी, 2 मैच विनर हुए टीम से बाहर

मैथ्यू शार्ट, Pic- Social Media/X
IPL 2026 CSK Injured Players: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर है. टीम के दो अहम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू शार्ट और नाथन एलिस चोटिल हो गए हैं. शार्ट शुरुआती मैचों से जबकि एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इससे टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है.
Highlights
IPL 2026 CSK Injured Players: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लगातार कई परेशानियां सामने आ रही हैं. संजू सैमसन और कुछ नए स्टार क्रिकेटर्स की एंट्री से टीम का उत्साह काफी बढा था. लेकिन अब चोटिल खिलाडियों की वजह से टीम गहरे संकट में है. ऑस्ट्रेलिया के दो अहम क्रिकेटर चोट के कारण टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. इससे चेन्नई का बैलेंस पूरी तरह बिगड गया है.
मैथ्यू शार्ट शुरुआती मैचों से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर मैथ्यू शार्ट के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है. इस चोट के कारण वह आईपीएल के शुरुआती कई मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. शार्ट को चेन्नई ने ऑक्शन में डेढ करोड रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. वह तूफानी बल्लेबाजी के साथ पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उनकी कमी टीम को खलेगी क्योंकि इस समय उनके जैसा कोई अनुभवी स्पिन आलराउंडर मौजूद नहीं है. खराब फॉर्म के कारण शार्ट को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऑस्ट्रेलियाई टीम से भी निकाल दिया गया है.
नाथन एलिस का बाहर होना बड़ा झटका
मैथ्यू शार्ट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी चोटिल हो चुके हैं. एलिस को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है और वह इस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं. एलिस को डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है. उनके बाहर होने से कप्तान रुतुराज गायकवाड और टीम मैनेजमेंट की चिंता काफी बढ गई है. अब टीम उनकी जगह किसी अन्य अच्छे तेज गेंदबाज की तलाश कर रही है.
ओटनील बार्टमैन बन सकते हैं रिप्लेसमेंट
नाथन एलिस की जगह भरने के लिए फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज ओटनील बार्टमैन से संपर्क किया है. बार्टमैन अभी पाकिस्तान सुपर लीग में हैदराबाद किंग्समेन के लिए खेल रहे हैं. उनका चेन्नई की टीम में आना आसान माना जा रहा है. इसकी मुख्य वजह यह है कि बार्टमैन अमेरिका में होने वाले मेजर लीग क्रिकेट में चेन्नई की सहयोगी फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स का अहम हिस्सा हैं.
विदेशी क्रिकेटर्स का नया समीकरण
शार्ट और एलिस के ना होने से टीम को अपने विदेशी क्रिकेटर्स के तालमेल में बदलाव करना पडेगा. अब चेन्नई अपनी प्लेइंग इलेवन में डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी को अपने चार विदेशी खिलाडियों के रूप में प्राथमिकता दे सकती है. टीम मैनेजमेंट अब इन्हीं नामों के साथ अपनी रणनीति मजबूत करने की कोशिश करेगा.
दूसरे कंगारू क्रिकेटर भी हुए चोटिल
सिर्फ चेन्नई ही नहीं बल्कि आईपीएल की दूसरी टीमें भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की चोट से परेशान हैं. शार्ट और एलिस के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के जैक एडवर्ड्स भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. ये सभी नामी क्रिकेटर शुरुआती कुछ मुकाबलों में अपनी टीमों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
ये भी पढ़ें-
IPL 2026 से पहले ही आमने-सामने आए जडेजा और वैभव, वीडियो देख हैरान रह गए सभी!
रूम में प्रैक्टिस करके आया, यशस्वी के छक्का मारने पर जडेजा का मजेदार जवाब वायरल
IPL 2026: KKR की टेंशन हुई दूर, घातक बॉलर फिट होकर टीम से जुड़ने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




