IPL 2026: KKR की टेंशन हुई दूर, घातक बॉलर फिट होकर टीम से जुड़ने को तैयार

Updated at : 20 Mar 2026 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Matheesha Pathirana

मथीशा पथिराना, Pic- Social Media/X

IPL 2026 Matheesha Pathirana: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए बहुत अच्छी खबर है. तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट से उबरकर पूरी तरह फिट हो गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी दे दी है. वह पहले मैच से ही कहर बरपाते नजर आएंगे.

विज्ञापन

IPL 2026 Matheesha Pathirana: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही कई टीमों के खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इससे फ्रेंचाइजियों की परेशानी काफी बढ़ गई है. कुछ खिलाड़ी जहां पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं, तो वहीं कुछ शुरुआती मैचों में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. लेकिन, इन सबके बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है. टीम के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर एक अपडेट आया है. अब यह पूरी उम्मीद है कि पथिराना आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले से ही केकेआर के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे.

चोट के कारण मैदान से थे दूर

मथीशा पथिराना हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका टीम का अहम हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पथिराना बुरी तरह चोटिल हो गए थे. अपनी इस चोट की वजह से वह लगातार क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है. उन्होंने अपनी फिटनेस वापस पाने के साथ ही गेंदबाजी करना भी शुरू कर दिया है.

श्रीलंका बोर्ड ने दी खेलने की मंजूरी

पथिराना के फिट होने के साथ ही उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी (NOC) भी मिल गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक बयान में श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने इसकी पुख्ता जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस तेज गेंदबाज ने अपना रिहैब पूरी तरह से खत्म कर लिया है. दिसानायके ने साफ कहा कि जहां तक उन्हें पता है, पथिराना पूरी तरह फिट हैं और बोर्ड ने उन्हें आईपीएल में हिस्सा लेने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है.

KKR की आधी टेंशन हुई खत्म

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पथिराना का फिट होना एक बहुत बड़ी राहत की बात है. इस सीजन में केकेआर के एक और अहम तेज गेंदबाज हर्षित राणा का खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. अगर केकेआर के मौजूदा स्क्वाड को देखें, तो उनके पास तेज गेंदबाजी में कोई दूसरा बड़ा नाम मौजूद नहीं है. ऐसे में पथिराना का फिट होना टीम के लिए संजीवनी के समान है. आपको याद दिला दें कि पथिराना इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हुआ करते थे और डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी काफी घातक मानी जाती है.

पहले मैच से ही दिखाएंगे अपना जलवा

श्रीलंका बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब मथीशा पथिराना बहुत जल्द अपनी फ्रेंचाइजी के स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे. हालांकि, बोर्ड के सचिव ने केकेआर को एक खास सलाह भी दी है. उन्होंने कहा है कि भले ही पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सतर्क रहना होगा. पथिराना के आने से केकेआर का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है और वह पहले मैच से ही अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-

6 महीने से शराब नहीं पी… युजवेंद्र चहल ने IPL 2026 से पहले फिटनेस पर दिया अपडेट

IPL 2026 से पहले सीएसके का मास्टरस्ट्रोक, पुराने चैंपियंस के साथ सजेगी महफिल

चैंपियन बनने के बाद अजीत अगरकर की मांग, 2027 तक बढ़ाना चाहते हैं कॉन्ट्रैक्ट

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola