GT vs KKR: क्या केकेआर को मिलेगा मथीशा पथिराना का साथ, जानें हेल्थ अपडेट

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :17 Apr 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
मथीशा पथिराना

मथीशा पथिराना

GT vs KKR: आईपीएल 2026 में Kolkata Knight Riders के लिए बड़ी राहत की खबर जरूर है, लेकिन GT के खिलाफ मैच में Matheesha Pathirana मैदान पर नजर नहीं आएंगे. चोट से उबर चुके पथिराना टीम से जुड़ने वाले हैं, लेकिन इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

विज्ञापन

GT vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने आधे चरण के करीब पहुंच रहा है, ऐसे में मैच नंबर 25 में, डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मेजबानी करेगी. शुभमन गिल एंड कंपनी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी. दूसरी ओर, नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है. अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम को इस सीजन में अभी तक अपनी पहली जीत नहीं मिली है और वे जल्द से जल्द लय में आना चाहेंगे.

श्रीलंका क्रिकेट ने पथिराना को दिया एनओसी

केकेआर को कई खिलाड़ियों को लेकर चिंता है, जिनमें से एक श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना से जुड़ी है. अपनी अनूठी गेंदबाजी शैली के लिए मशहूर यह युवा तेज गेंदबाज 2026 की नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बावजूद अब तक केकेआर टीम में शामिल नहीं हो पाया है. 23 वर्षीय खिलाड़ी, जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं. अब उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा आयोजित फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल गया है.

पथिराना नहीं खेल पाएंगे आज का मैच

पथिराना अब तक भारत नहीं पहुंचे हैं. द हिंदू की एक रिपोर्ट में केकेआर के प्रवक्ता के अनुसार कहा गया है कि फ्रेंचाइजी उन्हें आईपीएल 2026 के शेष मैचों के लिए भारत लाने की व्यवस्था पर काम कर रही है. टीम अभी भी उनके खेलने की व्यवस्था पर विचार कर रही है. इसलिए वह 17 अप्रैल को होने वाले केकेआर के आगामी मैच में नहीं खेल पाएंगे. पथिराना की गैरमौजूदगी में ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ-साथ अन्य गेंदबाजों को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें…

रन चेज करने में पंजाब ने बनाया रिकाॅर्ड 11 में से 9 मैच जीते

MI vs PBKS: हर मैच के साथ निखर रहे प्रभसिमरन, जीत के बाद अय्यर ने की तारीफ

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola