MI vs PBKS: हर मैच के साथ निखर रहे प्रभसिमरन, जीत के बाद अय्यर ने की तारीफ

Updated:
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह (गोल घेरे में) Photo: PTI

MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने Punjab Kings की Mumbai Indians पर जीत के बाद ओपनर प्रभसिमरन सिंह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस सीजन में प्रभसिमरन हर मैच के साथ ज्यादा समझदारी से बैटिंग करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

MI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक और नमन धीर की 122 रन की साझेदारी से Mumbai Indians ने 194/6 का स्कोर बनाया. जवाब में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने तेज अर्धशतक जड़ते हुए तीसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़ दिए. शुरुआती झटकों के बाद इस साझेदारी ने Punjab Kings को जीत दिलाई. इसके बाद टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई.

विज्ञापन

मैच फिनिश करना भी सीख गए हैं प्रभसिमरन सिंह : श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि टीम आगे के मैच को लेकर काफी कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव है. उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी मिलकर शानदार खेल दिखा रहे हैं और हर मैच उनके लिए अहम है. अय्यर ने खासतौर पर प्रभसिमरन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार उनका खेल काफी निखरा है. पिछले सीजन में वह आक्रामक खेलते थे, लेकिन अब उनमें समझदारी आ गई है और मैच फिनिश करना भी सीख गए हैं.

यह भी पढ़ें : Watch: श्रेयर अय्यर का कैच देखकर रोहित और सूर्या की आंखें फटी की फटी रह गईं

प्रभसिमरन जबरदस्त फॉर्म में

इस सीजन में प्रभसिमरन जबरदस्त फॉर्म में हैं. वह टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और कुल मिलाकर टॉप-5 में शामिल हैं. उन्होंने 4 पारियों में 211 रन बनाए हैं, औसत करीब 70 और स्ट्राइक रेट लगभग 173 का है, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं पिछले सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 549 रन बनाए थे.

टीम में कई पॉजिटिव खिलाड़ी हैं : अय्यर

श्रेयस अय्यर ने हंसते हुए कहा कि उनका कैच मैच में टर्निंग पॉइंट रहा, लेकिन टीम अक्सर ऐसे ही वापसी करती है, जैसा SRH के खिलाफ भी हुआ था. उन्होंने कहा कि टीम का फोकस बस मैदान पर मौजूद रहकर पल का मजा लेने पर है. अभी तक उन्होंने स्कोर सेट करने की खास रणनीति तय नहीं की है, लेकिन टॉस जीतने का फायदा मिला है. टीम में कई पॉजिटिव खिलाड़ी हैं जो खुलकर खेलना चाहते हैं. अय्यर ने कहा कि हर मैच के साथ बेहतर होना ही उनका मंत्र है. फैंस का बढ़ता सपोर्ट देखकर अच्छा लग रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola