CSK की बेस्ट 12 टीम से धोनी का नाम गायब, इरफान पठान के फैसले ने किया हैरान

Updated at : 20 Mar 2026 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Irfan Pathan on IPL 2026 CSK Team MS Dhoni

इरफान पठान और एमएस धोनी, Pic- Social Media/X

Irfan Pathan on IPL 2026 CSK Team: इरफान पठान ने आईपीएल के 19वें सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बेस्ट 12 टीम चुनी है. हैरानी की बात यह है कि इस टीम में महान कप्तान एमएस धोनी का नाम नहीं है. इरफान ने उनकी जगह युवा सरफराज खान को मौका दिया है.

विज्ञापन

Irfan Pathan on IPL 2026 CSK Team: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने के करीब है. सभी टीमें अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन तलाश रही हैं. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने चेन्नई सुपर किंग्स की बेस्ट 12 टीम चुनी है. उन्होंने 20 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर यह टीम घोषित की. इस टीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें एमएस धोनी को जगह नहीं मिली है. इरफान पठान ने अपनी इस बेस्ट 12 में धोनी की जगह दूसरे युवा प्लेयर को मौका दिया है. आइए जानते हैं कि इरफान पठान की नजर में चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे मजबूत टीम क्या है.

टॉप ऑर्डर में संजू और रितुराज

इरफान पठान ने अपनी बेस्ट 12 टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को दी है. नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उन्होंने कप्तान रितुराज गायकवाड को रखा है. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में नंबर चार पर शिवम दुबे को जगह मिली है. नंबर पांच पर साउथ अफ्रीका के युवा बैटर डिवाल्ड ब्रेविस को चुना गया है. यह कॉम्बिनेशन टीम को शुरुआत से ही तेज रन बनाने में मदद करेगा.

धोनी की जगह सरफराज खान को मौका

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इरफान पठान ने सरफराज खान को सबसे सही माना है. उन्होंने इस नंबर पर एमएस धोनी को अपनी टीम में नहीं रखा है. उनका कहना है कि इस पोजिशन पर अब सरफराज एकदम फिट बैठते हैं. हालांकि इरफान ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर धोनी इस साल आईपीएल खेलते हैं, तो सरफराज खान को चेन्नई के लिए अपना पहला मैच खेलने का इंतजार करना होगा.

इरफान पठान ने धोनी पर क्या कहा

एमएस धोनी को टीम में न रखने के सवाल पर इरफान पठान ने सीधा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से धोनी केवल पारी के आखिरी दो ओवर खेलने मैदान पर आते हैं. यह बात फैंस को बहुत रोमांचित करती है, लेकिन फ्रेंचाइजी के फायदे के लिए यह सही तरीका नहीं है. इरफान के मुताबिक धोनी को कम से कम चार ओवर बल्लेबाजी करनी चाहिए. 

इरफान ने कहा कि हर महान प्लेयर का एक ऐसा समय आता है जब उसे खेल को अलविदा कहना होता है. अगर धोनी लगातार खेलते हैं तो ठीक है, वरना अब उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की नई टीम बनाने पर फोकस करना चाहिए. इससे युवा बल्लेबाजों को ज्यादा मौके मिल सकेंगे.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट और इम्पैक्ट प्लेयर

चेन्नई सुपर किंग्स की इस बेस्ट 12 टीम में नंबर सात पर कार्तिक शर्मा और नंबर आठ पर प्रशांत वीर को रखा गया है. स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी अकील हुसैन और नूर अहमद को दी गई है. ये दोनों स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं. फास्ट बॉलिंग के लिए न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को चुना गया है. मैच में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका के लिए खलील अहमद का नाम रखा गया है. यह टीम हर मोर्चे पर काफी संतुलित दिखाई देती है.

ये भी पढ़ें-

कम ही लोगों ने दिखा होगा अर्जुन का यह रूप, देखें कैसे गेंद को उड़ा रहे युवा ऑलराउंडर

रियान पराग ही क्यों बने राजस्थान के कप्तान? कोच संगकारा ने बताई इसके पीछे की वजह

Video: भुवी की यॉर्कर पर चकमा खा गए विराट कोहली, नेट प्रैक्टिस में दिखा रोमांच

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola