IPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगा रोमांच, फोन और टीवी पर ऐसे देखें लाइव मैच, शेड्यूल की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 की ट्रॉफी, Pic- Social Media/X
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर मोबाइल में लाइव मैच देख सकते हैं. बीसीसीआई ने 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी कर दिया है.
Highlights
IPL 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 12 अप्रैल तक के शुरुआती मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. मिनी ऑक्शन के बाद सभी टीमें नए स्क्वॉड के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. फैंस के लिए पहले 20 मैचों की टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट की पूरी जानकारी नीचे दी गई है.
IPL 2026: 28 मार्च को होगा पहला मैच
आईपीएल के नए सीजन का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह अहम मैच बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर होगा. होम ग्राउंड होने के कारण RCB को अपने फैंस का पूरा सपोर्ट मिलेगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों में कई स्टार प्लेयर मौजूद हैं, जिससे एक रोमांचक मैच की पूरी उम्मीद है.
IPL 2026: टीवी और मोबाइल पर यहां देखें लाइव मैच
अगर आप घर बैठे टीवी पर आईपीएल मैचों का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं, तो इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा जो लोग मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना पसंद करते हैं, वे जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं. दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार भी हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मौजूद रहेगा.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मलेशिया में रहने वाले दर्शक यप्प टीवी (YuppTV) के माध्यम से मैचों का आनंद ले सकेंगे.
IPL 2026: मैच की टाइमिंग में नहीं हुआ बदलाव
टूर्नामेंट के दौरान मैचों की टाइमिंग पिछले सीजन की तरह ही तय की गई है. जिस दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे, उस दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. वहीं, शाम के मैचों का समय 7:30 बजे रखा गया है. टॉस मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले होगा.
IPL 2026: बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी RCB
इस साल आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में अपना जलवा दिखाती नजर आएगी. आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को हराया था और पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसी जीत के कारण टीम इस साल का पहला मैच खेल रही है. फैंस को इस बार भी टीम से दमदार शुरुआत की उम्मीद है.
IPL 2026 में 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी
आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण में कुल 20 मैच अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. इसका पूरा कार्यक्रम इस प्रकार तय किया गया है:
- 28 मार्च – RCB vs SRH – बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे)
- 29 मार्च – MI vs KKR – मुंबई (शाम 7:30 बजे)
- 30 मार्च – RR vs CSK – गुवाहाटी (शाम 7:30 बजे)
- 31 मार्च – PBKS vs GT – न्यू चंडीगढ (शाम 7:30 बजे)
- 1 अप्रैल – LSG vs DC – लखनऊ (शाम 7:30 बजे)
- 2 अप्रैल – KKR vs SRH – कोलकाता (शाम 7:30 बजे)
- 3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई (शाम 7:30 बजे)
- 4 अप्रैल – DC vs MI – दिल्ली (दोपहर 3:30 बजे)
- 4 अप्रैल – GT vs RR – अहमदाबाद (शाम 7:30 बजे)
- 5 अप्रैल – SRH vs LSG – हैदराबाद (दोपहर 3:30 बजे)
- 5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे)
- 6 अप्रैल – KKR vs PBKS – कोलकाता (शाम 7:30 बजे)
- 7 अप्रैल – RR vs MI – गुवाहाटी (शाम 7:30 बजे)
- 8 अप्रैल – DC vs GT – दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
- 9 अप्रैल – KKR vs LSG – कोलकाता (शाम 7:30 बजे)
- 10 अप्रैल – RR vs RCB – गुवाहाटी (शाम 7:30 बजे)
- 11 अप्रैल – PBKS vs SRH – न्यू चंडीगढ (दोपहर 3:30 बजे)
- 11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई (शाम 7:30 बजे)
- 12 अप्रैल – LSG vs GT – लखनऊ (दोपहर 3:30 बजे)
- 12 अप्रैल – MI vs RCB – मुंबई (शाम 7:30 बजे)
आईपीएल 2026 का पहला मैच कब और किन टीमों के बीच होगा?
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा.
मोबाइल पर IPL 2026 के लाइव मैच कैसे और कहां देख सकते हैं?
मोबाइल या लैपटॉप पर आईपीएल मैच लाइव देखने के लिए आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) एप और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपको अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री सुनने की सुविधा भी मिलेगी.
टीवी पर IPL मैचों का लाइव प्रसारण किस चैनल पर आएगा?
टीवी पर आईपीएल 2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा. दर्शक यहां हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
IPL 2026 के मैचों का समय क्या रखा गया है?
IPL 2026 में मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे, उससे पहले 7 बजे टॉस होगा. लेकिन जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. उस मैच में 3 बजे टॉस और 3:30 बजे से लाइव एक्शन देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें-
IPL 2026 से पहले कप्तानों की बैठक, BCCI के इस नियम पर कप्तानों ने उठाए सवाल
28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ
सुपरमैन बना 32 साल का फील्डर, हवा में उड़कर लपका कैच, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




