IPL 2026 से पहले कप्तानों की बैठक, BCCI के इस नियम पर उठाए सवाल

Updated at : 26 Mar 2026 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 4 Team Captains

अजिंक्या राहणे, श्रेयस अय्यर, रितुराज और ऋषभ पंत (बाएं से दाएं की ओर), Pic- IPL/X

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सभी 10 टीमों के कप्तानों की मुंबई में अहम बैठक हुई. इस मीटिंग में ज्यादातर कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाने की मांग की है. कप्तानों का मानना है कि इससे ऑलराउंडर्स का करियर खत्म हो रहा है. लेकिन 2027 तक यह नियम लागू रहेगा.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इससे पहले मुंबई में सभी 10 टीमों के कप्तानों की एक अहम बैठक हुई. इस मीटिंग में कई नियमों पर चर्चा की गई, लेकिन सबसे ज्यादा विवाद इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर हुआ. ज्यादातर कप्तान इस नियम से खुश नहीं हैं और उन्होंने बीसीसीआई के सामने अपनी नाराजगी खुल कर रखी है.

कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठाए सवाल

मुंबई में हुई बैठक में कप्तानों ने साफ कर दिया कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर नियम पसंद नहीं आ रहा है. न्यूज एजेंसी PTI को एक सूत्र के हवाले से खबर मिली है कि लगभग सभी टीमों के कप्तान इस बात से सहमत थे कि यह नियम खेल के संतुलन को बिगाड़ रहा है. साल 2023 में जब से यह नियम लाया गया है, तब से ही इस पर लगातार बहस चल रही है. कप्तानों का मानना है कि खेल के हित में इसे तुरंत हटाना चाहिए.

अक्षर बोले ऑलराउंडर्स का करियर हो रहा खराब

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का खुलकर विरोध किया है. उनका कहना है कि इस नियम की वजह से टीमों को अब ऑलराउंडर की जरूरत महसूस नहीं होती. पहले टीमें ऐसे खिलाड़ी खोजती थीं जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों कर सकें. अब मैनेजमेंट अपनी जरूरत के हिसाब से एक अतिरिक्त बैटर या बॉलर खिला लेता है. इससे असल ऑलराउंडर्स की अहमियत पूरी तरह खत्म हो रही है.

रोहित और हार्दिक ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना

अक्षर पटेल अकेले नहीं हैं जो इम्पैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ हैं. पिछले साल रोहित शर्मा ने भी कहा था कि वह इम्पैक्ट प्लेयर की सोच से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. उनके मुताबिक इससे भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की कमी हो जाएगी. हार्दिक पंड्या ने भी साफ बयान दिया था कि इस नियम के कारण अब प्लेइंग इलेवन में एक सच्चे ऑलराउंडर को चुनना बहुत मुश्किल काम हो गया है.

2027 तक इम्पैक्ट प्लेयर नियम नहीं होगा बदलाव

भले ही कप्तान और खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर नियम से कितने भी नाराज हों, लेकिन फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है. मीटिंग में कप्तानों को स्पष्ट बता दिया गया है कि बीसीसीआई ने इस नियम को साल 2027 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है. इस नियम की अगली समीक्षा 2027 के सीजन के बाद ही की जाएगी. तब तक सभी टीमों को इसी नियम के साथ ही खेलना होगा.

IPL 2026 में गेंद बदलने का प्रस्ताव खारिज

कप्तानों की इस बैठक में पहली पारी के 10 ओवर के बाद गेंद बदलने का एक नया प्रस्ताव भी रखा गया था. लेकिन इसे बाकी लोगों का साथ नहीं मिला. दूसरी पारी में ओस की वजह से दिक्कत होती है, इसलिए पुराना नियम ही लागू रहेगा. 

इसके अलावा बीसीसीआई ने नया नियम बनाया है कि मैच के दिन टीमें मैदान पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगी. अगर कोई टीम अपना अभ्यास जल्दी खत्म करती है, तो वह दूसरी टीम को अपने नेट्स इस्तेमाल करने नहीं देगी.

ये भी पढ़ें-

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ

सुपरमैन बना 32 साल का फील्डर, हवा में उड़कर लपका कैच, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा फैसला, हमेशा के लिए रिटायर हुई रसेल की 12 नंबर जर्सी

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola