DC vs RR IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, दिल्ली की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन

Updated:
विज्ञापन

DC vs RR IPL 2024

DC vs RR IPL 2024: आईपीएल 2024 के 56 वें मुकाबले में इस समय दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विज्ञापन

DC vs RR IPL 2024: आईपीएल के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत लिया है और कप्तान संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)

यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा और खलील अहमद.

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर : रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, ललित यादव, सुमित कुमार और कुमार कुशाग्र.
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर : जोस बटलर, कुलदीप सेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन और कुणाल सिंह राठौड़.

शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर

राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल मामूली चोटों के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह इशांत शर्मा और गुलबदीन नैब को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

दिल्ली के लिए करो या मरो वाला मैच

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज का मैच करो या मरो वाला है. प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा. दिल्ली ने अबतक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें पांच में उसे जीत मिली है, जबकि 6 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 6वें नंबर पर बनी हुई है.

Also Read: T20 में सूर्यकुमार ने पिछले दो वर्षों से इतने शतक जड़ दिये, जिसके करीब रोहित-विराट जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी नहीं

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola