श्रीलंका दौरा: भारतीय A टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और झारखंड के कुशाग्र की एंट्री, तिलक वर्मा को कमान
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 May 2026 7:22 PM
वैभव सूर्यवंशी, फोटो एक्स
India A Squad Announced: श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय ए टीम की घोषणा कर दी. जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हुई है.
India A Squad Announced: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 9 जून से श्रीलंका में शुरू हो रही 50 ओवर की त्रिकोणीय शृंखला के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय ए टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है. जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है. प्रभसिमरन सिंह और झारखंड के खिलाड़ी कुमार कुशाग्र विकेटकीपर की भूमिका में रहेंगे. टीम में शामिल अंशुल कंबोज (टेस्ट), रियान पराग और तिलक वर्मा (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) पहले ही सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं. वहीं आयुष बडोनी को इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
तिलक वर्मा पहले भी कर चुके हैं भारत ए की कप्तानी
तिलक वर्मा इससे पहले भी भारत ‘ए’ की कप्तानी कर चुके हैं जबकि आर्य ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ शतक बनाया था. स्पिनरों में दुबे, शेडगे, विपराज निगम शामिल हैं.
त्रिकोणीय शृंखला के लिए भारत ‘ए’ टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान.
टीम में शामिल खिलाड़ियों की औसत उम्र 23 साल
भारत की 15 सदस्यीय टीम की औसत उम्र लगभग 23 साल है. केवल तेज गेंदबाज अरशद खान, युद्धवीर सिंह और यश ठाकुर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 25 साल से अधिक है. टीम में कोई भी खिलाड़ी 30 साल से अधिक का नहीं है और सभी ने विजय हजारे ट्रॉफी (राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप) में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके अलावा वे सभी आईपीएल में अनुबंधित भी हैं.
भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगी भिड़ंत
भारत और मेजबान श्रीलंका के अलावा टूर्नामेंट की एक अन्य टीम अफगानिस्तान ‘ए’ है. मैच दाम्बुला में खेले जाएंगे. भारत ‘ए’ गॉल में दो बहु दिवसीय (चार दिन के) ‘टेस्ट’ मैच भी खेलेगी लेकिन उसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.
पूरा शेड्यूल इस प्रकार है
9 जून – भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
11 जून – भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
13 जून- अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
15 जून – भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
17 जून – भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
19 जून – अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
21 जून – फाइनल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










