जोफ्रा आर्चर पहले टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड ने तीन नए चेहरों को टीम में दी जगह

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

इंग्लैंड टेस्ट खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने बड़ा बदलाव किया है. टीम के सबसे अहम गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में जगह नहीं दी गई है।

विज्ञापन

jofra archer: न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम ने कई बड़े बदलाव किए हैं. दरअसल, आईपीएल में व्यस्त रहने के कारण पहले टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल नहीं किया गया है. इसके साथ ही टीम ने जैक क्राउली और ओली पोप को भी बाहर का रास्ता दिखाया है. हालांकि, ब्रायडन कार्स और मार्क वुड इंजरी के चलते टीम से बाहर हैं. 

विज्ञापन

 3 नए खिलाड़ियों को मौका

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जैक क्राउली की जगह एमिलियो गे और जेम्स रयू को मौका दिया गया है. एमिलियो गे, जेम्स रयू और सनी बेकर को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. वहीं, अनुभवी गेंदबाज ओली रॉबिनसन की दो साल से अधिक समय बाद और रेहान अहमद की साल 2024 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है. 

टेस्ट सीरीज कब है

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अगले महीने, यानी जून से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. 4 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहला टेस्ट मैच शुरू होगा, जबकि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है. इसका मतलब है कि आईपीएल फाइनल के मात्र तीन दिन बाद ही इंग्लैंड के खिलाड़ी सफेद जर्सी में नजर आएंगे. ऐसे में आरसीबी के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल के लिए यह सफर काफी चुनौतीपूर्ण होगा; अगर उनकी टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वे सीधे खिताबी मुकाबले से निकलकर अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ेंगे. 

इंग्लैंड टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रयू, ओली रॉबिनसन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola