आईपीएल 13 होगा या नहीं ? बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Mar 2020 8:40 PM
कोविड 19 के प्रकोप के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित आईपीएल अगर होता है तो छोटा होगा बशर्ते हालात में सुधार आये
मुंबई : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि कोविड 19 के प्रकोप के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित आईपीएल अगर होता है तो छोटा होगा बशर्ते हालात में सुधार आये.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस साल आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया जो पहले 29 मार्च से शुरू होना था. यह पूछने पर कि क्या आईपीएल छोटा होगा, गांगुली ने कहा, ऐसा ही होगा क्योंकि 15 दिन वैसे भी बीत चुके होंगे. छोटा करना ही होगा. कितना छोटा होगा, यह मैं कह नहीं सकता.
भारत के पूर्व कप्तान गांगुली आईपीएल संचालन परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू थे. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला रद्द होने और आईपीएल स्थगित होने के फैसले के एक दिन बाद उन्होंने दोहराया कि सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है.
गांगुली ने कहा, हम आगे भी स्थिति पर नजर रखेंगे. सुरक्षा सर्वोपरि है. हमने मौजूदा हालात और सरकार के निर्देश को मद्देनजर रखकर घरेलू मैच भी स्थगित कर दिये हैं. फ्रेंचाइजी मालिकों और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई बैठक में आईपीएल छोटा करने समेत छह से सात विकल्पों पर बात की गई.
गांगुली ने कहा, हमने फ्रेंचाइजी मालिकों से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कैसे हो सकता है और इस समय क्या स्थिति है. फिलहाल यह स्थगित हुआ है. हम हालात की समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा, हम हर सप्ताह हालात की समीक्षा करेंगे. इस पर काम करना होगा. हम आईपीएल की मेजबानी करना चाहते हैं लेकिन सुरक्षा की अनदेखी नहीं कर सकते.
भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 80 मामले सामने आये हैं और दो मौते हो चुकी है. दुनिया भर में इससे 5000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 150000 के करीब लोग संक्रमित हैं. वैकल्पिक योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, अभी कुछ नहीं कह सकता. एक सप्ताह का समय दीजिये. देखते हैं कि क्या होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










