आंख मूंदकर ठोक सकता हूं शतक : क्रिस गेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2017 8:54 AM
नयी दिल्ली : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भला कौन नहीं जानता है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में अलग ही पहचान बनायी है. जब गेल मैदान पर होते हैं तो उनके समर्थक उनसे केवल छक्कों और चौकों की डिमांड करते हैं और गेल डिमांड भी पूरी करते हैं. गेल […]
नयी दिल्ली : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भला कौन नहीं जानता है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में अलग ही पहचान बनायी है. जब गेल मैदान पर होते हैं तो उनके समर्थक उनसे केवल छक्कों और चौकों की डिमांड करते हैं और गेल डिमांड भी पूरी करते हैं. गेल को टी-20 का विशेषज्ञ बल्लेबाज माना जाता है. उनके नाम टी-20 में दर्जनों रिकॉर्ड दर्ज हैं. भले ही गेल मौजूदा आईपीएल में सफल नहीं रहे हों लेकिन लोगों में उनका क्रेज कम नहीं हुआ है.
गेल जितना मैदान पर लोगों का मनोरंजन करते हैं उतना ही मैदान के बाहर भी. उन्हें आप खेल के इतर भी मनोरंजन करते हुए देख सकते हैं. भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनकी खास दोस्ती है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और गेल कई मौकों पर साथ मस्ती करते हुए नजर आये. दोनों की मस्ती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई.
क्रिस गेल ने इतिहास रचा, टी20 में पहले 10 हजारी बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










