इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर रचा गया इतिहास, इस बल्लेबाज ने जड़े लगातार 6 छक्के 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Kushal Bhurtel with the trophy

कुशल भुरटेल ट्रॉफी के साथ

Kushal Bhurtel set record: रविवार की शाम क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. जब दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें आईपीएल 2026 के फाइनल मैच पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा धमाका हो गया.

विज्ञापन

Kushal Bhurtel set record: रविवार को जहां एक तरफ क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 के फाइनल के रोमांच में डूबे थे. वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा एक बार फिर दोहराया गया. इस ऐतिहासिक ओवर ने आईपीएल के फाइनल डे के रोमांच को दोगुना कर दिया.

युवराज सिंह के एलीट क्लब में मारी एंट्री

नेपाल के बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी है. इसके साथ ही वह नेपाल के दूसरे और दुनिया के छठे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले यह रिकॉर्ड 2007 में भारत के युवराज सिंह ने बनाया था. नेपाल के लिए इससे पहले दीपेंद्र सिंह ऐरी भी यह कमाल कर चुके हैं.

कुशल भुरटेल ने एक ओवर में जड़े 6 छक्के

नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने रविवार (31 मई) को सिंगापुर इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में तबाही मचा दी. एशियन गेम्स मेन्स टी20 क्वालीफायर के एक मुकाबले में उन्होंने चीन के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं. पारी के 9वें ओवर में कुशल ने वो कर दिखाया जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. उन्होंने चीन के गेंदबाज झूओ यू के एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ दिए. इस ओवर में फेंकी गई एक वाइड गेंद सहित कुल 37 रन बने. कुशल यहीं नहीं रुके, उन्होंने महज 43 गेंदों का सामना करते हुए 300 के स्ट्राइक रेट से 129 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और रिकॉर्ड 16 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.

नेपाल ने चीन को 221 रनों से रौंदा

कुशल भुरटेल की ऐतिहासिक पारी के दम पर नेपाल ने चीन के खिलाफ 221 रनों की एक विशाल और एकतरफा जीत दर्ज की. सिंगापुर में खेले गए इस मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 313 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. कुशल भुरटेल (129 रन) के अलावा कुशल मल्ला और कप्तान रोहित पौडेल ने भी चीनी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी. कुशल मल्ला ने 47 गेंदों पर नाबाद 85 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित पौडेल ने महज 21 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 69 रन कूट दिए.

92 रनों पर सिमटी चीन की टीम

314 रनों के नामुमकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीन की टीम नेपाल की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और 19.2 ओवरों में सिर्फ 92 रनों पर ऑलआउट हो गई. चीन की तरफ से शेनजियन झेंग ने सबसे ज्यादा 31 रन (15 गेंद, 1 चौका, 4 छक्के) बनाए. हैरान करने वाली बात यह रही कि झेंग के अलावा चीन का कोई भी दूसरा बल्लेबाज दहाई (10 रन) का आंकड़ा तक नहीं छू सका.

T20 क्रिकेट में 1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

क्र.सं.खिलाड़ी का नामदेशविपक्षी टीमवर्ष
1.युवराज सिंहभारतबनाम इंग्लैंड2007
2.कीरोन पोलार्डवेस्टइंडीजबनाम श्रीलंका2021
3.दीपेंद्र सिंह ऐरीनेपालबनाम कतर2024
4.डेरियस विज़सरसमोआबनाम वानुअतु2024
5.मनन बशीरबुल्गारियाबनाम जिब्राल्टर2025
6.कुशल भुरटेलनेपालबनाम चीन2026

यह भी पढ़े- RCB की ऐतिहासिक खिताबी जीत, जानें कौन हैं परदे के पीछे के असली सुपरस्टार

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola