भारत सिर्फ कोहली पर निर्भर नहीं : कपिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2017 2:36 PM
नयी दिल्ली : विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली की फार्म चिंता का विषय नहीं है क्योंकि आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का भाग्य सिर्फ भारतीय कप्तान पर ही निर्भर नहीं है. चैम्पियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में जून के पहले हफ्ते में शुरू होगी और मौजूदा आईपीएल में कोहली ज्यादा रन […]
नयी दिल्ली : विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली की फार्म चिंता का विषय नहीं है क्योंकि आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का भाग्य सिर्फ भारतीय कप्तान पर ही निर्भर नहीं है. चैम्पियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में जून के पहले हफ्ते में शुरू होगी और मौजूदा आईपीएल में कोहली ज्यादा रन नहीं जुटा पा रहे हैं.
कोहली की फार्म से प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट में भारत के अभियान को असर पडेगा तो 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल ने कहा, ‘‘क्या आपने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच देखा? हर किसी ने कहा था कि अगर कोहली नहीं खेलते हैं तो भारत हार जायेगा. लेकिन हम जानते हैं कि क्या हुआ. ” उन्होंने कहा, ‘‘टीम के अन्य सदस्यों को यह सोचते हुए इस तरह कमतर आंकना कि भारत का भाग्य सिर्फ उन (कोहली) पर निर्भर है तो यह कहना अनुचित है. ”
सचिन से बेहतर खिलाड़ी थे कांबली : कपिल देव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










