जब कोहली की जगह धौनी ने संभाल ली टीम इंडिया की कमान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2017 3:24 PM

विज्ञापन

कोलकाता : भले ही महेंद्र सिंह धौनी ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन टीम में वह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ कल होने वाले तीसरे तथा आखिरी वनडे मैच से पहले पिच का निरीक्षण समेत कप्तान के तमाम कार्यों को उन्होंने अंजाम दिया. भारतीय टीम ने आज वैकल्पिक […]

विज्ञापन

कोलकाता : भले ही महेंद्र सिंह धौनी ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन टीम में वह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ कल होने वाले तीसरे तथा आखिरी वनडे मैच से पहले पिच का निरीक्षण समेत कप्तान के तमाम कार्यों को उन्होंने अंजाम दिया.

भारतीय टीम ने आज वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया और कप्तान के सारे कामों को धौनी ने अंजाम दिया. उन्होंने ईडन गार्डन की पिच का मुआयना किया, स्थानीय फीडबैक लिया और खिलाडियों से बात की. कप्तान विराट कोहली ने इस सत्र में भाग नहीं लिया और कोच अनिल कुंबले भी मौजूद नहीं थे. दो घंटे तक चले अभ्यास सत्र के बाद धौनी पिच की तरफ गए. उसके बाद घुटनों के बल बैठकर उसका मुआयना किया और दोनों हथेलियों से पिच को छुआ. धौनी के साथ राष्ट्रीय चयनकर्ता और बंगाल के पूर्व कप्तान देवांग गांधी भी थे जिनसे धौनी ने लंबी बातचीत की.

कटक में दूसरे वनडे के दौरान भी धौनी विकेट के पीछे से डैथ ओवरों में काफी सक्रिय थे. उन्होंने फील्ड जमाने के साथ कोहली को सुझाव भी दिये. अभ्यास सत्र में कोहली के अलावा आर अश्विन, युवराज सिंह, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ने भी भाग नहीं लिया. बल्लेबाजी कोच संजय बांगड मौजूद थे.
इस बीच चोटिल शिखर धवन आज मेडिकल चेकअप के लिये अस्पताल गए. वह भी नेट्स पर मौजूद थे. टीम के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ वह पूरी तरह से ठीक है.” अब देखना यह है कि टीम खराब फार्म से जूझ रहे धवन को बरकरार रखता है या उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को उतारा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola