जाधव के फैन हुए कोहली, कहा, बेहतरीन पारी खेली
Updated at : 16 Jan 2017 10:51 AM (IST)
विज्ञापन

पुणे : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कल खेले गये एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद युवा क्रिकेटर केदार जाधव की जमकर प्रशंसा की. विराट कोहली ने जाधव की प्रशंसा करते हुए कहा कि 76 बॉल में 120 रन शानदार पारी थी. जाधव की पारी विश्वस्तरीय पारियों में से […]
विज्ञापन
पुणे : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कल खेले गये एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद युवा क्रिकेटर केदार जाधव की जमकर प्रशंसा की. विराट कोहली ने जाधव की प्रशंसा करते हुए कहा कि 76 बॉल में 120 रन शानदार पारी थी. जाधव की पारी विश्वस्तरीय पारियों में से एक थी.
कल कोहली ने 105 बॉल में 122 रन बनाये वहीं जाधव ने 120 रन की पारी खेली. इन दोनों की पारियों ने भारत को इंग्लैंड पर शानदार जीत दिलायी. कोहली ने जाधव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने शानदार खेला और मैंने अबतक जितनी शानदार पारियां देखीं हैं, यह उनमें से एक था. जाधव ने स्पिनर्स पर दबाव बनाया और एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले.
कल जाधव और कोहली ने पांचवें की साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी बनाया. पहले यह रिकॉर्ड धौनी और रोहित शर्मा के नाम था. दोनों ने 200 रन की साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया.
कोहली ने इस मौके पर कहा कि कल जब टीम ने चार विकेट जल्दी खो दिये, तो हमारी रणनीति टेस्ट के समान ही रही कि हमें हर हाल में जीतना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




