बोले कोहली, डीआरएस के लिये धौनी की उपस्थिति अहम होगी

पुणे : भारत में पहली बार किसी द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का उपयोग किया जाएगा और कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू होने वाली श्रृंखला में महेंद्र सिंह धौनी की विकेटकीपर के रुप में दी गयी सलाह इसमें अहम साबित होगी. कोहली ने कहा, […]
पुणे : भारत में पहली बार किसी द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का उपयोग किया जाएगा और कप्तान विराट कोहली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू होने वाली श्रृंखला में महेंद्र सिंह धौनी की विकेटकीपर के रुप में दी गयी सलाह इसमें अहम साबित होगी.
कोहली ने कहा, ‘‘यह अमूल्य होगी. मैंने कल रिकार्ड देखे कि अपने करियर में उन्होंने जो अपील की उनमें से 95 प्रतिशत सफल रही. जहां तक डीआरएस का सवाल है तो एक कप्तान के रुप में मुझे इस पर अतिरिक्त सोचने की जरुरत नहीं है. उनका फैसला अंतिम होगा. यदि वह कहते हैं कि गेंद लाइन से बाहर जा रही थी तो फिर वही फैसला होगा. इसमें आगे कोई संदेह नहीं रहेगा और इस पर आगे कोई चर्चा भी नहीं होगी. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




