#IndvsEng : कोहली,अश्विन और पुजारा के अर्धशतक से भारत संभला

Updated at : 27 Nov 2016 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
#IndvsEng : कोहली,अश्विन और पुजारा के अर्धशतक से भारत संभला

*IND 271/6 (84.0 Ovs) मोहाली :भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में छह विकेट पर 271 रन बनाए. भारतीय टीम अभी 12 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं. दिन का खेल खत्म होने पर रविचंद्रन अश्विन 57 जबकि रविंद्र जडेजा 31 रन बनाकर […]

विज्ञापन

*IND 271/6 (84.0 Ovs)

मोहाली :भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में छह विकेट पर 271 रन बनाए. भारतीय टीम अभी 12 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं. दिन का खेल खत्म होने पर रविचंद्रन अश्विन 57 जबकि रविंद्र जडेजा 31 रन बनाकर खेल रहे थे. कप्तान विराट कोहली ने 62 जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 51 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने तीन जबकि बेन स्टोक्स ने दो विकेट चटकाए.

लंच के बाद विकेट कीपर पार्थव पटेल 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. सुबह मोहम्मद शमी (63 रन देकर तीन विकेट) ने पुछल्ले बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिससे इंग्लैंड की टीम रात के आठ विकेट पर 268 रन के स्कोर में महज 15 रन ही जोड़ सकी. आठ साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे पटेल ने बल्ले से काफी बेहतर खेल दिखाया, भारत ने शुरुआती सत्र में ही मुरली विजय (12) का विकेट गंवा दिया था.

विकेटकीपर बल्लेबाज पटेल ने अंपायर मराइस इरासमस द्वारा आउट दिये जाने के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया जो उनके हक में रहा. पटेल की बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है और यह बात जगजाहिर है, लेकिन जिस आत्मविश्वास से उन्होंने नयी गेंद से गेंदबाजी करने वाले जिम्मी एंडरसन और क्रिस वोक्स का सामना किया, वह शानदार था.

उन्होंने 73 गेंद का सामना करते हुए छह बाउंड्री लगायी, पुजारा (08) दो चौके लगाकर उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं. नियमित सलामी बल्लेबाज के चोट के कारण बाहर होने के बाद तुरंत सूचित किये जाने के बाद बल्लेबाजी की शुरुआत करना इतना आसान नहीं था. दिन की शुरुआत में शमी ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आदिल राशिद (04) को आउट किया जो गेंद पर बल्ला छुआकर पवेलियन लौटे. इसके बाद उन्होंने अपनी इन कटर से गेरेथ बैटी (01) को पगबाधा आउट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola