कम फीस, तगड़ा प्लेसमेंट और NIT का टैग, BTech के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 May 2026 12:07 PM
NIT पटना कैंपस और कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो
Best BTech College in Bihar: अगर आपने 12वीं पास कर ली है, JEE Main और JEE Advanced के एग्जाम दे चुके हैं और अब बिहार में रहकर ही बीटेक करना चाहते हैं तो NIT पटना बेस्ट ऑप्शन है. NIT पटना देश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है और इसकी अपनी एक अलग पहचान है.
Best BTech College in Bihar: एडमिशन सीजन में कॉलेज से जुड़ी सही और ऑथेंटिक जानकारी होना बहुत जरूरी है. यहां JoSAA, NIRF और कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in के आधार पर NIT Patna कॉलेज की पूरी डिटेल्स दी गई हैं. एनआईटी पटना में एडमिशन कैसे होता है, फीस कितनी है, इंजीनियरिंग के कौन-कौन से ब्रांच हैं और प्लेसमेंट रिकॉर्ड कैसा है ये तमाम डिटेल्स देख सकते हैं.
Best BTech College in Bihar: NIT पना में एडमिशन कैसे मिलता है?
NIT पटना में BTech एडमिशन सिर्फ JEE Main स्कोर के जरिए होता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट होती है. अगर आपने JEE Advanced दिया है तो वह IIT के लिए जरूरी है, लेकिन NIT में एडमिशन के लिए JEE Main रैंक सबसे अहम रहती है. 12वीं में कम से कम 75% मार्क्स होना जरूरी होता है. SC/ST छात्रों के लिए इसमें छूट मिलती है.
NIT पटना में BTech में एडमिशन पूरी तरह से आपके JEE Main के स्कोर (CRL Rank) के बेसिस पर होता है. इसके लिए आपको JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) और CSAB की काउंसलिंग में बैठना होगा. चूंकि यह एनआईटी है, इसलिए JEE Advanced के मार्क्स यहां काम नहीं आएंगे, लेकिन वहां की तैयारी का फायदा आपको यहां के सिलेबस में जरूर मिलेगा.
NIT Patna में इंजीनियरिंग के ब्रांच
NIT पटना में कई पॉपुलर और डिमांड वाले इंजीनियरिंग ब्रांच उपलब्ध हैं. पिछले कुछ सालों में यहां नए टेक्नोलॉजी बेस्ड कोर्स भी जोड़े गए हैं.
- एप्लाइड फिजिक्स एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग
- आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग
- केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- सिविल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज
- मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- मेकाट्रॉनिक्स एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग
NIT Patna Best BTech College Branches Details Check Here
NIT Patna Fee Structure: फीस कितनी है?
NIT पटना की एकेडमिक फीस और हॉस्टल फीस मिलाकर 4 साल का कुल खर्च करीब 8.5 लाख रुपये से 9.5 लाख रुपये के बीच बैठता है. लेकिन सरकारी कॉलेज होने के नाते यहां फीस में भारी छूट (Fee Waiver) मिलती है, जो आपकी फैमिली इनकम पर डिपेंड करती है.

- एकेडमिक फीस (ट्यूशन फीस): बिना किसी छूट के यह लगभग 62,500 रुपये प्रति सेमेस्टर (सालाना 1.25 लाख) होती है. 4 साल की कुल ट्यूशन फीस 5 लाख के करीब है.
- हॉस्टल और मेस का खर्च: यह लगभग 35,000 से 42,000 प्रति सेमेस्टर तक जाता है.
- वन-टाइम पेमेंट: एडमिशन के वक्त सिक्योरिटी मनी और कौशन मनी के रूप में लगभग 30,000 अलग से देने होते हैं.
फीस में छूट के नियम
| कैटेगरी | फैमिली इनकम | फीस में छूट |
|---|---|---|
| SC / ST / PH कैंडिडेट्स | कोई सीमा नहीं | 100% ट्यूशन फीस माफ |
| General / OBC | 1 लाख से कम | 100% ट्यूशन फीस माफ |
| General / OBC | 1 लाख से 5 लाख के बीच | ट्यूशन फीस का 2/3 हिस्सा माफ |
NIT Patna Placement Record: कैसा है प्लेसमेंट रिकॉर्ड?
प्लेसमेंट के मामले में NIT पटना का ग्राफ पिछले कुछ सालों में तेजी से ऊपर भागा है. ऑफिशियल रिपोर्ट और हालिया प्लेसमेंट डेटा के मुताबिक, UG छात्रों के लिए 41.37 LPA का हाईएस्ट पैकेज देखा गया है. वहीं, Average package लगभग 10 LPA रुपये के आसपास पहुंचना. Amazon, Google, Microsoft, Adobe, Deloitte, Oracle, Tata Motors, L&T, और BPCL जैसी दिग्गज कंपनियां और कई बड़ी हर साल कैंपस ड्राइव के लिए यहां आती हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- nitp.ac.in पर कॉलेज की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है ये कॉलेज, एडमिशन मिलना नहीं है इतना आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










