इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है ये कॉलेज, एडमिशन मिलना नहीं है इतना आसान

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 May 2026 7:29 PM

विज्ञापन

IIT दिल्ली (PC-ऑफिशियल पेज)

Best Engineering College: IIT Delhi अपने बेहतरीन प्लेसमेंट और पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यह टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है.

विज्ञापन

Best Engineering College: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Delhi) देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल हैं. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में इस कॉलेज को दूसरा स्थान मिला हुआ है. यहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट सभी शानदार है. अगर आप भी एडमिशन लेने का मन बना रहे हैं तो JEE Advanced 2026 रिजल्ट से पहले आइए जानते हैं सारी डिटेल.

IIT Delhi Placement: IIT दिल्ली का प्लेसमेंट है शानदार

IIT Delhi अपने बेहतरीन प्लेसमेंट, रिसर्च और आधुनिक कैंपस के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं. संस्थान में औसत पैकेज 25 लाख रुपये सालाना से अधिक रहा है, जबकि कई छात्रों को करोड़ों रुपये तक के ऑफर भी मिले हैं.

IIT दिल्ली प्लेसमेंट
IIT दिल्ली प्लेसमेंट

कैसे मिलता है एडमिशन?

IIT Delhi में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए छात्रों को सबसे पहले JEE Main परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद योग्य उम्मीदवार JEE Advanced में शामिल हो सकते हैं. JEE Advanced में बेहतर रैंक हासिल करने वाले छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट मिलती है.

कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध?

IIT दिल्ली BTech, MTech, PhD समेत कई कोर्स ऑफर करता है. कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और इंजीनियरिंग फिजिक्स जैसे ब्रांच छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

IIT दिल्ली प्लेसमेंट
IIT दिल्ली कोर्स

क्यों खास है IIT Delhi?

  • NIRF इंजीनियरिंग रैंकिंग 2025 में दूसरा स्थान
  • शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड
  • रिसर्च और इनोवेशन पर खास फोकस
  • देश-विदेश की बड़ी कंपनियों का कैंपस प्लेसमेंट
  • आधुनिक लैब और विश्वस्तरीय फैकल्टी

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग कैटेगरी के टॉप 20 में आता है ये IIT, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola