एक माह बाद भी नहीं भरे गए गड्ढे, अब ले रहे बड़े आकार, जलनिकासी व्यवस्था भी बदहाल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 May 2026 11:55 AM

विज्ञापन

रोड पर बने गड्ढे.

Kaimur News : सड़क और उसके किनारे फैली गंदगी सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है. लोगों ने बताया कि यह सड़क एनएच-19 को हाटा-खरिगावां मार्ग समेत कई मुख्य सड़कों से जोड़ती है, जिसके कारण यहां वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है.

विज्ञापन

Kaimur News : (सच्चिदानंद सिंह) दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के मरहिया बाजार स्थित सर्विस सड़क पर पिछले एक माह से बने गड्ढे अब तक नहीं भरे गए हैं. रखरखाव और मरम्मत के अभाव में ये गड्ढे लगातार बड़े आकार लेते जा रहे हैं, जिससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है. सड़क के बीचों-बीच बने खतरनाक गड्ढों से होकर गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाते नजर आते हैं और कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भारी वाहन इन गड्ढों से गुजरते हैं तो सड़क किनारे खड़े लोगों को भी डर के कारण हटना पड़ता है. सड़क की जर्जर हालत राहगीरों और वाहन चालकों दोनों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है.

दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क लग जाता

मरहिया बाजार में दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया गया है, लेकिन बाजार के पूर्वी हिस्से का नाला अंदर से टूटकर और जाम होकर बेकार हो गया है. इसके चलते मीठा और नाश्ते की दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैलता रहता है. लगातार पानी जमा रहने और वाहनों के दबाव के कारण सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है.

वाहनों का रहता है अधिक दबाव

सड़क और उसके किनारे फैली गंदगी सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है. स्थानीय लोगों में देवमुनि यादव, मंटू दूबे, शमशाद अली, अफसर अली और रबी शंकर दूबे सहित कई लोगों ने बताया कि यह सड़क एनएच-19 को हाटा-खरिगावां मार्ग समेत कई मुख्य सड़कों से जोड़ती है, जिसके कारण यहां वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है.

जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

लोगों का आरोप है कि इस रास्ते से प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी गुजरती हैं, इसके बावजूद सड़क की बदहाली की ओर किसी का ध्यान नहीं है. ग्रामीणों और बाजारवासियों ने जल्द सड़क मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

Also Read: उत्पाद विभाग की हाजत से फिर फरार हुए दो शराब तस्कर, जनवरी में भी 5 भाग गए थे

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन