पार्थिव के पास विदेशी दौरों में दूसरे विकेटकीपर का स्थान पाने का मौका : कोहली

Updated at : 25 Nov 2016 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
पार्थिव के पास विदेशी दौरों में दूसरे विकेटकीपर का स्थान पाने का मौका : कोहली

मोहाली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वापसी करने वाले पार्थिव पटेल समझते हैं कि उन्हें कुछ समय के लिये विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठायेंगे ताकि विदेशी दौरों में वह दूसरे विकेटकीपर की जगह हासिल कर सकें. पार्थिव आठ साल […]

विज्ञापन

मोहाली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वापसी करने वाले पार्थिव पटेल समझते हैं कि उन्हें कुछ समय के लिये विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठायेंगे ताकि विदेशी दौरों में वह दूसरे विकेटकीपर की जगह हासिल कर सकें. पार्थिव आठ साल के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिये तैयार हैं क्योंकि पहली पसंद के विकेटकीपर रिद्विमान साहा चोटिल होने के कारण तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.

कोहली ने कहा, ‘हम उसकी वापसी से उत्साहित हैं हालांकि हमने नहीं सोचा था कि साहा इस समय चोटिल हो जाएंगे. यह खेल का हिस्सा है. पार्थिव समझता है कि वह अभी किस स्थिति में है. मुझे बहुत खुशी है कि वह इसका सम्मान करता है और तब भी वह मौके का फायदा उठाना चाहता है और अपनी छाप छोड़ना चाहता है. वह जानता है कि जब हम विदेश दौरे में दो विकेटकीपरों को ले जाने की योजना बनाएंगे तो यह उनके पास मौका होगा.’

उन्होंने कहा, ‘सौभाग्य से पार्थिव का रवैया शानदार है. मैंने उसमें किसी तरह की बैचेनी नहीं देखी. इस तरह की स्थिति को समझने के लिये उसने काफी क्रिकेट खेली है. वह वापसी करके और अपनी छाप छोडने को लेकर काफी उत्साहित है. वह पिछले कुछ वर्षों से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वह ऐसा खिलाड़ी है जिसके इस स्तर पर खेलने का अनुभव है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola