कोहली ने माना, आखिरी दिन गेंदबाजों को देनी पड़ी कड़ी परीक्षा

Updated at : 04 Aug 2016 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने माना, आखिरी दिन गेंदबाजों को देनी पड़ी कड़ी परीक्षा

किंगस्टन : भारत पांच मुख्य गेंदबाजों के साथ दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिये उतरा था लेकिन वे आखिरी दिन वेस्टइंडीज के आखिरी छह विकेट निकालने में नाकाम रहे लेकिन कप्तान विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये. भारत को आखिरी दिन […]

विज्ञापन

किंगस्टन : भारत पांच मुख्य गेंदबाजों के साथ दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिये उतरा था लेकिन वे आखिरी दिन वेस्टइंडीज के आखिरी छह विकेट निकालने में नाकाम रहे लेकिन कप्तान विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये.

भारत को आखिरी दिन 98 ओवर के अंदर छह विकेट लेने थे लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच ड्रॉ कराया. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह कड़ी परीक्षा वाला दिन था. टेस्ट क्रिकेट इसी के लिये जाना जाता है. बारिश के कारण चौथे दिन अधिकतर समय खेल नहीं हो पाया. लेकिन यह बहाना नहीं है. वेस्टइंडीज ने जिस तरह का खेल दिखाया उससे उसे श्रेय जाता है. जब आपने टेस्ट मैच गंवाया हो और दूसरे मैच में पीछे चल रहे हों तब मैच बचाने के लिये विशेष प्रयास करने पडते हैं. ”

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों ने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये. हमने कुछ मौके बनाये लेकिन उनका फायदा नहीं मिला. पहले चार दिन विकेट काफी सक्रिय था. गेंद का कठोर होना एक कारक था. इस तरह की पिचों पर जब गेंद बहुत कठोर नहीं हो तब 25-30 ओवर बाद ही खेल नीरस बन जाता है. लेकिन हमारे गेंदबाजों ने चाय के विश्राम के बाद भी जिस तरह से प्रयास किये उससे मैं खुश हूं. हर किसी ने आखिर तक प्रयास किये. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola