तृणमूल में ‘महा-विस्फोट’ की तैयारी! बीजेपी सांसद का दावा- 50 विधायक और 20 सांसद थामेंगे भाजपा का दामन

Tmc Mlas Mps Ready To Defect West Bengal Election Result Mamata Banerjee West Bengal Politics News
TMC MLAs MPs Ready to Defect: बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि टीएमसी के 50 विधायक और 20 सांसद बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. बंगाल में हार के बाद टीएमसी में मची भगदड़ और अभिषेक बनर्जी पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है.
खास बातें
TMC MLAs MPs Ready to Defect: पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुआ भूचाल अब सुनामी का रूप लेता दिख रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद सौमित्र खान ने बुधवार को ऐसा दावा कर दिया, जिसने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नींव हिला दी है.
खत्म हो जायेगा तृणमूल कांग्रेस का वजूद : सौमित्र
सौमित्र खान के मुताबिक, टीएमसी के करीब 50 विधायक और 20 सांसद पार्टी नेतृत्व से बेहद नाराज हैं. ये सभी किसी भी वक्त भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं. सांसद ने कहा कि अगर दिल्ली से बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने ‘हरी झंडी’ दे दी, तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का वजूद ही खत्म हो जायेगा.
पापियों को जाना होगा जेल : सौमित्र खान
सांसद सौमित्र खान ने टीएमसी नेताओं के दलबदल का दावा करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर ‘बुलडोजर’ खड़ा है. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे 2021 में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर गिरेय गये थे.
इसे भी पढ़ें : अब सुखेंदु शेखर रॉय के बागी तेवर, बोले- बंगाल में अराजकता का हुआ अंत, क्या ममता बनर्जी के करीबियों पर गिरेगी गाज?
नर्क में जायेंगे पापी : भाजपा सांसद
भाजपा सांसद ने कहा- पापियों को तुरंत उनके किये की सजा मिलनी चाहिए. जिन्होंने बंगाल को बर्बाद किया, उन्हें नर्क में जाना होगा. अभिषेक बनर्जी एक पापी हैं और उनका जेल जाना तय है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टीएमसी के भीतर बढ़ती बेचैनी के 3 बड़े संकेत
सौमित्र खान के दावे हवा-हवाई नहीं लग रहे, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में टीएमसी के भीतर कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो इशारा कर रहीं हैं कि ममता बनर्जी की पार्टी में ‘सब कुछ ठीक नहीं है’.
- सांसदों और विधायकों की बैठकें : बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में शामिल होना और उसके बाद उन्हें केंद्र से ‘Y-कैटेगरी’ की सुरक्षा मिलना बड़े संकेत हैं.
- नगर पालिकाओं में इस्तीफे : पिछले एक हफ्ते में विभिन्न नगर पालिकाओं के 100 से ज्यादा पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है. हालीशहर, भाटपाड़ा और कांचरापाड़ा जैसी नगर पालिकाएं अब ढहने की कगार पर हैं.
- नेताओं की गिरफ्तारी : भ्रष्टाचार और उगाही के मामलों में टीएमसी के कई पार्षदों और पूर्व मंत्रियों (जैसे सुजीत बोस) की गिरफ्तारी ने कैडरों के मनोबल को तोड़ दिया है.
इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत! काकोली घोष दस्तीदार का इस्तीफा, I-PAC पर फोड़ा हार का ठीकरा, ममता को दी सलाह- ‘भूंइफोड़’ संस्थाओं से बचें
सौगत रॉय ने किया दावों का खंडन
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने भाजपा सांसद सौमित्र खान के इन दावों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा- यह पूरी तरह झूठ और भ्रामक जानकारी है. बीजेपी बौखलायी हुई है. केवल अफवाह फैलाकर अशांति पैदा करना चाहती है. हमारे सांसद और विधायक एकजुट हैं.
इसे भी पढ़ें : फालता में ऐतिहासिक हार के बाद अभिषेक बनर्जी ने जहांगीर खान को कहा विश्वासघाती, शुभेंदु अधिकारी बोले- ये तो बस शुरुआत है
TMC MLAs MPs Ready to Defect: क्या गिर जायेगी ममता बनर्जी की साख?
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यदि खान का दावा 20 प्रतिशत भी सच साबित होता है, तो यह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा दलबदल होगा. दलबदल कानून से बचने के लिए कम से कम 20 सांसदों का एक साथ टूटना जरूरी है. खान ने ठीक यही आंकड़ा पेश किया है. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब टीएमसी के भीतर की यह दरार पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा साबित होने वाली है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद ‘कॉकरोच’ के सहारे ममता-अभिषेक! वायरल CJP का किया समर्थन
सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










