Creta से i20 तक महंगी होंगी Hyundai की ये कारें, अब देना होगा 12,800 रुपये तक ज्यादा

Updated:
विज्ञापन

hyundai car price hike / pic: unsplash

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुंदै मोटर इंडिया ने अपनी कारों की कीमत में 12,800 रुपये तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बढ़ती कच्चे माल की लागत और ऑपरेशन खर्च के कारण नयी कीमतें अलग-अलग मॉडल्स पर लागू होंगी.

विज्ञापन

हुंदै की कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है. नयी कीमतें मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से लागू होंगी और कुछ गाड़ियों पर ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. लगातार बढ़ती कच्चे माल की लागत और ऑपरेशन खर्च के दबाव के बीच हुंदै ने यह फैसला लिया है. ऐसे में आने वाले दिनों में Creta, Venue, i20 और Verna जैसी लोकप्रिय कारें महंगी हो सकती हैं.

विज्ञापन

कितनी बढ़ेगी हुंदै कारों की कीमत?

हुंदै मोटर इंडिया ने जानकारी दी है कि उसके वाहनों की कीमतों में अधिकतम 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी. कंपनी के मुताबिक यह इजाफा हर मॉडल और वेरिएंट पर अलग-अलग होगा. यानी सभी गाड़ियों पर समान कीमत वृद्धि लागू नहीं होगी. कुछ एंट्री लेवल मॉडल्स पर कम असर पड़ेगा, जबकि प्रीमियम वेरिएंट्स की कीमत ज्यादा बढ़ सकती है.

क्यों बढ़ाने पड़े दाम?

कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशनल खर्च में भी इजाफा हुआ है. ऑटो इंडस्ट्री लंबे समय से स्टील, एल्युमिनियम और दूसरे जरूरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के दबाव का सामना कर रही है. इसी वजह से कंपनियां धीरे-धीरे वाहन कीमतों में संशोधन कर रही हैं.

ग्राहकों पर कितना पड़ेगा असर?

हुंदै का कहना है कि उसने लागत को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की, ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े. हालांकि, बढ़ते खर्च के कारण कंपनी को कीमतों में मामूली बढ़ोतरी करनी पड़ी. इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो आने वाले दिनों में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं. अगर आप जल्द Hyundai कार बुक करने वाले हैं, तो मौजूदा कीमत पर खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है.

अप्रैल में ही दिया था संकेत

हुंदै मोटर इंडिया ने अप्रैल 2026 में ही शेयर बाजार को दी जानकारी में साफ कर दिया था कि अगले महीने से कीमतों में करीब 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से नयी कीमत वृद्धि की पुष्टि कर दी है. इससे साफ है कि ऑटो सेक्टर में लागत का दबाव लगातार बना हुआ है.

ऑटो इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रहे दाम

हुंदै अकेली कंपनी नहीं है जिसने कीमतें बढ़ाई हैं. पिछले कुछ महीनों में कई दूसरी ऑटो कंपनियां भी अपनी कारों और एसयूवी की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, लॉजिस्टिक्स और कच्चे माल की महंगाई के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में वाहन लगातार महंगे होते जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Hyundai की बड़ी तैयारी, Creta और Nexon EV को टक्कर देने आ रही 2 नई SUV

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola