वोल्फ्स्बर्ग से हारा रीयाल मैड्रिड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 3:08 PM
वोल्फ्स्बर्ग : जिनेदीन जिदान की रीयाल मैड्रिड टीम को चैपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में यहां 0 – 2 से पराजय झेलनी पडी. पांच दिन पहले ही रीयाल मैड्रिड ने बार्सीलोना का 39 मैचों का अपराजेय अभियान तोडकर 2 – 1 से जीत दर्ज की थी. उसे हालांकि वोल्फ्स्बर्ग के हाथों अप्रत्याशित पराजय […]
वोल्फ्स्बर्ग : जिनेदीन जिदान की रीयाल मैड्रिड टीम को चैपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में यहां 0 – 2 से पराजय झेलनी पडी. पांच दिन पहले ही रीयाल मैड्रिड ने बार्सीलोना का 39 मैचों का अपराजेय अभियान तोडकर 2 – 1 से जीत दर्ज की थी. उसे हालांकि वोल्फ्स्बर्ग के हाथों अप्रत्याशित पराजय झेलनी पड़ी.
विजयी टीम के लिए स्विस डिफेंडर रिकार्डो रौद्रिगेज और मैक्सिमिलियन अर्नाल्ड ने गोल किये. जिदान ने कहा ,‘‘ मैं इस प्रदर्शन से खुश नहीं हूं. शुरू से आक्रामक खेल नहीं दिखाने पर ऐसा होता है. अब हमारे पास रिटर्न मैच में मौका है और उसकी तैयारी के लिये तीन दिन है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










