ePaper

पाकिस्तान ने एशिया कप और विश्व टी20 के लिए टीम की घोषणा टाली

Updated at : 08 Feb 2016 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एशिया कप और विश्व टी20 के लिए टीम की घोषणा टाली

कराची : राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दुबई में चल रही पाकिस्तान सुपर लीग में कुछ खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन के बाद एशिया कप और विश्व टी20 के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा टाल दी है. एक सूत्र ने बताया कि मुख्य चयनकर्ता हारुन रशीद ने अंतिम स्वीकृति के लिए 15 सदस्यीय टीम की सूची क्रिकेट बोर्ड […]

विज्ञापन

कराची : राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दुबई में चल रही पाकिस्तान सुपर लीग में कुछ खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन के बाद एशिया कप और विश्व टी20 के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा टाल दी है. एक सूत्र ने बताया कि मुख्य चयनकर्ता हारुन रशीद ने अंतिम स्वीकृति के लिए 15 सदस्यीय टीम की सूची क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के पास भेजी थी लेकिन बाद में टीम में संशोधन के लिए कुछ और समय मांगा.

सूत्र ने कहा, ‘‘हारुन ने टीम के चयन को लेकर मुख्य कोच वकार यूनिस और कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ सलाह मशविरा किया और संभवत: सबसे बड़ा मुद्दा अहमद शहजाद, खुर्रम मंजूर, कामरान अकमल, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान, रुमान रईस, मोहम्मद नवाज और मोहम्मद असगर का चयन है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola