एमपी स्टेट पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, mppsc.mponline.gov.in कैंडिडेट्स पास

Updated:
विज्ञापन
MPPSC Pre Result 2026

सांकेतिक फोटो (Canva)

MPPSC Pre Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने MPPSC State Service Preliminary Exam 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. आयोग की तरफ से प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.

विज्ञापन

MPPSC Pre Result 2026 OUT: एमपी पीसीएस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य प्रशासनिक सेवा, DSP, नायब तहसीलदार, BDO और कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mponline.gov.in पर जाना होगा.

MPPSC स्टेट सिविल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 9 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था. इसके बाद 26 अप्रैल 2026 को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई थी.

MPPSC Pre Result 2026 OUT: रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mponline.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MPPSC Pre Result 2026 लिंक खोलें.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
  • अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें.

MPPSC Pre Result 2026 Check Here

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 155 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सबसे ज्यादा पद राज्य प्रशासनिक सेवा, DSP और महिला सशक्तिकरण अधिकारी जैसे पदों के लिए निकाले गए हैं.

इन पदों पर होगी भर्तियां

  • राज्य प्रशासनिक सेवा – 17 पद
  • डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) – 18 पद
  • ब्लॉक महिला सशक्तिकरण अधिकारी – 39 पद
  • असिस्टेंट डेवलपमेंट कमिश्नर – 15 पद
  • एक्साइज सब इंस्पेक्टर – 10 पद
  • नायब तहसीलदार – 4 पद
  • चीफ म्यूनिसिपल ऑफिसर – 5 पद
  • सहकारी निरीक्षक / एक्सटेंशन ऑफिसर – 16 पद

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मेन्स परीक्षा की तैयारी शुरू करेंगे. MPPSC की यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है. हर साल हजारों उम्मीदवार प्रशासनिक अधिकारी बनने के सपने के साथ इसमें हिस्सा लेते हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम पीईटी की रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola