सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला, हार के बावजूद RCB बनी टेबल टॉपर

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 22 May 2026 11:41 PM

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो-सोशल मीडिया)

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया. इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर रहेगी.

विज्ञापन

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीत हासिल कर ली है. हालांकि, इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर ही रहेगी. जबकि आरसीबी की टीम हार के बाद भी पहले नंबर पर बनी हुई है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ. हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी रही. पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 45 रनों की साझेदारी की. ट्रेविस हेड 26 रन बनाकर आउट हो गए.

अभिषेक, ईशान और क्लासेन की अर्धशतकीय पारी

उसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. अभिषेक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों की पारी खेली. उसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया. क्लासेन 51 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं ईशान किशन ने 79 रन की पारी खेली. अंत में नीतीश रेड्डी ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए. आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने 2, क्रुणाल पांड्या ने 1 और सुयश शर्मा ने 1 विकेट चटकाए.

बेंगलुरु की अच्छी शुरुआत

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अच्छी शुरुआत की. वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई. अय्यर 44 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली 15 और देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाकर आउट हो गई. 94 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा.

रजत पाटीदार का अर्धशतक

उसके बाद रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने 84 रन की साझेदारी की. रजत पाटीदा ने 56 रन बनाए. वहीं क्रुणाल पांड्या ने 41 और टिम डेविड ने 15 रन बनाए. आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2, साकिब हुसैन ने 1 और ट्रेविस हेड ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: KKR को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए अंगकृष रघुवंशी

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola