KKR को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए अंगकृष रघुवंशी

Updated:
विज्ञापन

अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण आईपीएल से बाहल (फोटो-सोशल मीडिया)

कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है. कोलकाता के स्टार बल्लेबाज विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी सीजन के बाकी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. मुंबई इंडियंस के दौरान पिछले मुकाबले में रघुवंशी चोटिल गए थे.

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी ने बताया कि बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के पिछले मैच के दौरान 21 साल के अंगकृष की बाईं उंगली में फ्रेंक्चर हो गया. मुकाबले के दौरान वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच लेने की कोशिश में उनसे टकरा गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच मिसकम्युनिकेशन हुआ, जिसके बाद दोनों कैच के लिए गए और रघुवंशी चोटिल हो गए.

अंगकृष के चोट के बाद तेजस्वी को मिला मौका

इस वाकया के बाद अंगकृष मैदान से बाहर चले गए और मैच के बाद उनके हाथ में एक ब्रेस (पट्टी) बंधा हुआ देखा गया. KKR ने बताया कि उन्हें ‘कनकशन’ (सिर में चोट) लगी थी, जिसके बाद उन्होंने ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ नियम का इस्तेमाल करते हुए तेजस्वी दहिया को टीम के लिए विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में डेब्यू करने का मौका दिया.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबला

KKR का आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का आखिरी मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है. टीम की क्वालीफाइंग की स्थिति राजस्थान रॉयल्स के मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच पर निर्भर करती है. ऐसे में रघुवंशी की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका हो सकती है. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने इस सीजन में 146.20 की स्ट्राइक रेट से 12 इनिंग्स में 422 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 42.20 का रहा.

यह भी पढ़ें: भारत के ‘3D प्लेयर’ ने किया संन्यास का ऐलान, IPL 2026 के दौरान इमोशनल पोस्ट के साथ क्रिकेट को कहा अलविदा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola