भारत के '3D प्लेयर' ने किया संन्यास का ऐलान, IPL 2026 के दौरान इमोशनल पोस्ट के साथ क्रिकेट को कहा अलविदा

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 22 May 2026 7:55 PM

विज्ञापन

विजय शंकर ने लिया संन्यास (फोटो-सोशल मीडिया)

विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2026 में विजय शंकर पर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी.

विज्ञापन

Vijay Shankar: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है. 3D प्लेयर के नाम से मशहूर हुए विजय शंकर को आईपीएल 2026 के दौरान किसी फ्रेंचाइजी ने अपने टीम में शामिल नहीं किया. विजय शंकर ने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी.

हालांकि, उन्होंने पूरी तरह से क्रिकेट नहीं छोड़ा है. विजय शंकर आगे भी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. वो अब नए मौके की तलाश में हैं. 35 साल के विजय ने भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 2019 के बाद उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला.

विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए क्या लिखा?

विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल से आभार. क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है. मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद मुझे हर स्तर पर, यहां तक कि सबसे ऊंचे स्तर (इंटरनेशनल) पर खेलने का मौका मिला, इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं. हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरी जिंदगी के सबसे गर्व और खुशी के पलों में से एक रहेगा. नए मौकों की तलाश करने और आगे भी क्रिकेट खेलने के लिए, मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है.’

यह भी पढ़ें: ‘गद्दार…आपके जमीर की कितनी कीमत लगाई गई’, सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को मिली राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola