‘गद्दार…आपके जमीर की कितनी कीमत लगाई गई’, सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को मिली राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह

Updated:
विज्ञापन
हरभजन सिंह को मिली राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह

हरभजन सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ हरभजन सिंह को बोलना भारी पड़ रहा है. जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Harbhajan Singh: भारतीय टीम के पूर्व स्टार स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बोलना भारी पड़ रहा है. इस दौरान हरभजन को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. जिसके बाद हरभजन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से एक आलोचक को करारा जवाब दिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने हरभजन सिंह को गद्दार कहा. यूजर ने लिखा, “हरभजन सिंह, आप जिस नेता को दिन-रात गालियां देते रहते हैं, उसने आपको जो राज्यसभा सीट दी थी, उससे आप इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?”

हरभजन सिंह का करार जवाब

हरभजन सिंह ने एक्स पर इस पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, “जब सही समय आएगा, तो आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा. मैंने आपके किसी भी नेता का अपमान नहीं किया है. मैं अपनी जबान क्यों खराब करूं? जो लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, वे पहले अपने ही लोगों से पूछें कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बिकी थी. अगर वे आपको नहीं बताते, तो मैं आपको बताऊंगा कि किसे कितनी रिश्वत मिली और किसकी तरफ से मिली और कैसे किसी को पंजाब को लूटने और ‘लाला’ तक माल पहुंचाने के लिए मंत्री या चौकीदार बनाया गया. पंजाब को लूटा और नोच-खसोट लिया गया है.”

AAP से BJP में शामिल हुए हरभजन सिंह

हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा भेजा था. पिछले दिनों राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा ज्वाइन कर लिया था. इसके बाद से सभी 7 सांसदों को आप कार्यकर्त्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. हरभजन के पंजाब के जालंधर स्थित घर पर आप कार्यकर्त्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. पंजाब सरकार ने हरभजन की सुरक्षा भी वापस ले ली थी. पंजाब में फिलहाल भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार है.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में अचानक हुई झारखंड के इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका दौरे पर मचाएगा धमाल

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola