लोहे जैसा मजबूत बन जाएगा आपका व्यक्तित्व, इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनने के लिए अपनाएं चाणक्य के ये अचूक मंत्र

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 22 May 2026 8:19 PM

विज्ञापन

इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनने के लिए चाणक्य के टिप्स Ai image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि आपकी असली मजबूती शरीर में नहीं, बल्कि अपने अंदर के बैलेंस में छिपी होती है. जब इंसान अपनी सोच को स्टेबल रखकर, सही फैसले लेकर और जीवन को एक डिसिप्लिन में ढालकर चलता है, तभी वह इमोशनली स्ट्रॉन्ग मजबूत बनता है. ऐसी आदतें धीरे-धीरे व्यक्ति को हर स्थिति में संभलकर आगे बढ़ने की ताकत देती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सिर्फ बाहरी चुनौतियों से नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि कहीं न कहीं हर समय अपने अंदर ही उठने वाले इमोशनल तूफानों से भी लड़ रहे हैं. कई बार तो ऐसा भी हो जाता है कि छोटी से छोटी बातें भी हमें तोड़ देती हैं और इस वजह से हम खुद को ही कमजोर समझने लग जाते हैं. इसी हालात पर बात करते हुए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि आपकी असली ताकत आपके शरीर में नहीं है बल्कि आपके मेंटल स्टेबिलिटी में है. ऐसे में अगर आप भी यही चाहते हैं कि जिंदगी में आने वाला कोई भी हालात आपको हिला न सके और आप हर हालात में शांत और स्ट्रॉन्ग बने हुए रहें, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को एक इमोशनली स्ट्रांग इंसान बना सकेंगे.

अपने दिमाग को कंट्रोल करना सीखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति अपने दिल और दिमाग को कंट्रोल करना सीख लेता है, वह कभी भी जीवन से आसानी से नहीं टूटता है. अगर आप इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनना चाहते हैं, तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने इमोशंस को अपने ऊपर हावी होने का मौका न दें. गुस्सा, डर और दुख जैसे इमोशंस नॉर्मल हैं, लेकिन उनपर तुरंत रिएक्ट कर देना आपकी एक बड़ी गलती है. रिएक्ट करने से पहले थोड़ी देर रुकक्कर चीजों के बारे में सोचना चाहिए. जब आप अपने दिमाग को शांत रखना सीख जाते हैं, तो मेंटली स्ट्रॉन्ग बनते हैं और जीवन में सही फैसले भी ले पाते हैं.

अनावश्यक लोगों की राय से बनाएं दूरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप हर एक व्यक्ति को ही वैल्यू देने लगते हैं, तो यह आपकी ही कमजोरी की निशानी है. अगर आप हर दूसरे व्यक्ति की बात सुनकर खुद को बदलने लगेंगे, तो आप जीवन में कभी भी स्ट्रॉन्ग नहीं बन पाएंगे. अगर आप इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनना चाहते हैं तो आपके लिए यह समझना जरूरी हो जाता है कि कौन सी सलाह आपके काम की है और कौन सी सिर्फ आपका रास्ता भटका रही है.

सेल्फ-डिपेंडेंट बनने की आदत डालें

चाणक्य नीति के अनुसार जो भी व्यक्ति हद से ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहने लग जाता है, वह आज नहीं तो कल जाकर इमोशनली कमजोर हो ही जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार एक सेल्फ डिपेंडेंट व्यक्ति ही असली मायनों में ताकतवर होता है. अपने सभी फैसले खुद लेना सीखें, छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को खुद उठाएं और उन्हें किसी भी तरह पूरा करें। जब आप ऐसा करेंगे तो आपके अंदर कॉन्फिडेंस बिल्ड होने लगेगा और आप खुद को कठिन से कठिन हालात में भी आसानी संभाल लेंगे.

असफलता को सीख की तरह लें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके जीवन में असफलताएं आएंगी ही. यह पूरी तरह से नेचुरल हैं. लेकिन अगर आप इससे टूट जाते हैं, तो यह आपकी कमजोरी की निशानी है. चाणक्य नीति की मानें तो आपको जिंदगी में मिलने वाली हर एक असफलता आपको कुछ नया सिखाने के लिए ही आती है. अगर आप अपनी हार और असफलता को एक एक्सपीरियंस की तरह मानकर आगे बढ़ने लगेंगे, तो देखते ही देखेत एक इमोशनली स्ट्रॉन्ग इंसान बन जाएंगे. एक इमोशनली स्ट्रॉन्ग व्यक्ति वही है जो गिरकर फिर से वापस उठना जानता है.

डिसिप्लिन को बनाएं जीवन का हिस्सा

अगर आप इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनना चाहते हैं तो ऐसे में आपकी जिंदगी में डिसिप्लिन का होना सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर आप अपने जीवन में कुछ रूल्स और डेली रूटीन की आदतों को शामिल कर लेते हैं, तो आपका दिल और दिमाग कभी भी भटकता नहीं है. आचार्य चाणक्य के अनुसार डिसिप्लिन में रहने वाला एक इंसान खुद को किसी भी हालात में आसानी से संभाल लेता है. अपने कामों और अपनी आदतों पर कंट्रोल रखना आपको अंदर से मजबूत बनने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola