बंगाल की फेमस प्लास्टिक चटनी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Updated:
विज्ञापन

PC: बंगाल की फेमस प्लास्टिक चटनी (AI Generated)

Plastic Chutney Recipe: बंगाल की ये ट्रेडिशनल प्लास्टिक चटनी रेसिपी सीखें. कम सामग्री में बनने वाली यह खट्टी-मीठी चटनी आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगी.

विज्ञापन

Plastic Chutney Recipe: बंगाल का खाना अपने खास स्वाद और अलग-अलग तरह की पारंपरिक डिशेज के लिए जाना जाता है. यहां की थाली में मीठे और खट्टे स्वाद वाली चटनी को भी खास जगह मिलती है. ऐसी ही एक पारंपरिक डिश है पपीता प्लास्टिक चटनी, जिसे बंगाली में आमतौर पर ‘पेपे प्लास्टिक’ कहा जाता है. नाम थोड़ा अलग जरूर है, लेकिन इसका स्वाद बेहद हल्का, मीठा और चटपटा (Plastic Chutney Recipe) होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा सामान भी नहीं लगता. 

विज्ञापन

पपीता प्लास्टिक चटनी क्या होती है?

पपीता प्लास्टिक चटनी कच्चे पपीते से बनाई जाती है. इसमें पपीते को पतले और लंबे टुकड़ों में काटकर पकाया जाता है. पकने के बाद पपीते के टुकड़े हल्के पारदर्शी यानी प्लास्टिक जैसे नजर आते हैं, इसी वजह से इसे ‘प्लास्टिक चटनी’ कहा जाता है. इसमें चीनी की मिठास के साथ नींबू या टमाटर की हल्की खटास और पंचफोरन का स्वाद मिलता है.

PC: Instagram
PC: Instagram

पपीता प्लास्टिक चटनी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 छोटा कच्चा पपीता
  • 1 से 1.5 कप चीनी
  • 1 छोटा चम्मच पंचफोरन
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 3-4 काजू या किशमिश
  • 1 चुटकी नमक
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • जरूरत के अनुसार पानी

यह भी पढ़ें: न घंटों की मेहनत, न ज्यादा सामान, राखी पर ऐसे बनाएं इंस्टेंट ब्रेड मालपुआ

Plastic Chutney Recipe: ऐसे तैयार करें चटनी

1

सबसे पहले कच्चे पपीते को छीलकर अच्छी तरह धो लें. अब इसे बीच से काटकर अंदर के बीज निकाल दें. इसके बाद पपीते को बहुत पतले और लंबे टुकड़ों में काटें. कोशिश करें कि टुकड़े ज्यादा मोटे न हों, क्योंकि पतले टुकड़े पकने के बाद अच्छे लगते हैं और चटनी को उसका खास टेक्सचर मिलता है.

2

अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें पपीते के टुकड़े डालकर कुछ मिनट तक हल्का उबाल लें. पपीता पूरी तरह गलना नहीं चाहिए. बस इतना पकाएं कि वह थोड़ा नरम हो जाए. इसके बाद पानी निकालकर पपीते को अलग रख दें.

3

अब एक कड़ाही में थोड़ा-सा सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें पंचफोरन और सूखी लाल मिर्च डालें. जैसे ही मसाले चटकने लगें, इसमें उबला हुआ पपीता डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.

4

इसके बाद इसमें चीनी, एक चुटकी नमक और थोड़ा पानी डालें. सब कुछ अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकने दें. चटनी को बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें, ताकि पपीते के टुकड़े टूटें नहीं.

5

जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए और चटनी की चाशनी थोड़ी गाढ़ी होने लगे, तब इसमें किशमिश या काजू डालें. अब गैस धीमी करके कुछ देर और पकाएं. आखिर में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें.

6

नींबू का रस चटनी में हल्की खटास लाता है और मीठे स्वाद को बैलेंस करता है. ध्यान रखें कि चटनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें. ठंडी होने के बाद चाशनी अपने आप थोड़ी गाढ़ी हो जाती है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

बंगाली खाने के साथ ऐसे करें सर्व

पपीता प्लास्टिक चटनी (Plastic Chutney Recipe) को आमतौर पर बंगाली खाने के अंत में परोसा जाता है. इसे चावल, दाल, सब्जी और दूसरी पारंपरिक डिशेज के बाद थोड़ा-सा सर्व किया जा सकता है. इसका मीठा और हल्का खट्टा स्वाद खाने के बाद मुंह का जायका बदल देता है.

अगर आपने अब तक पपीते की इस खास चटनी को नहीं चखा है, तो एक बार घर पर जरूर बनाकर देखें. कम सामग्री में तैयार होने वाली यह बंगाली चटनी रोज के खाने को भी थोड़ा खास बना सकती है.

यह भी पढ़ें: पनीर की सब्जी छोड़ इस बार बनाएं कोफ्ता, मलाईदार ग्रेवी के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 20 minute Cook: 25 minute

Ingredients

  • 1 छोटा कच्चा पपीता
  • 1 से 1.5 कप चीनी
  • 1 छोटा चम्मच पंचफोरन
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 3-4 काजू या किशमिश
  • 1 चुटकी नमक
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • जरूरत के अनुसार पानी

Instructions

  1. सबसे पहले कच्चे पपीते को छीलकर अच्छी तरह धो लें. अब इसे बीच से काटकर अंदर के बीज निकाल दें. इसके बाद पपीते को बहुत पतले और लंबे टुकड़ों में काटें. कोशिश करें कि टुकड़े ज्यादा मोटे न हों, क्योंकि पतले टुकड़े पकने के बाद अच्छे लगते हैं और चटनी को उसका खास टेक्सचर मिलता है.
  2. अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें पपीते के टुकड़े डालकर कुछ मिनट तक हल्का उबाल लें. पपीता पूरी तरह गलना नहीं चाहिए. बस इतना पकाएं कि वह थोड़ा नरम हो जाए. इसके बाद पानी निकालकर पपीते को अलग रख दें.
  3. अब एक कड़ाही में थोड़ा-सा सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें पंचफोरन और सूखी लाल मिर्च डालें. जैसे ही मसाले चटकने लगें, इसमें उबला हुआ पपीता डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
  4. इसके बाद इसमें चीनी, एक चुटकी नमक और थोड़ा पानी डालें. सब कुछ अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकने दें. चटनी को बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें, ताकि पपीते के टुकड़े टूटें नहीं.
  5. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए और चटनी की चाशनी थोड़ी गाढ़ी होने लगे, तब इसमें किशमिश या काजू डालें. अब गैस धीमी करके कुछ देर और पकाएं. आखिर में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  6. नींबू का रस चटनी में हल्की खटास लाता है और मीठे स्वाद को बैलेंस करता है. ध्यान रखें कि चटनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें. ठंडी होने के बाद चाशनी अपने आप थोड़ी गाढ़ी हो जाती है.