राजस्थान PGT परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
RPSC PGT Exam Date 2026: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. RPSC ने School Lecturer PGT Exam 2026 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है. आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा 31 मई 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी.
RPSC PGT Exam Date 2026: जो उम्मीदवार राजस्थान PGT भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं, वे अब अपना Exam City Slip और Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती राजस्थान के सरकारी स्कूलों में PGT यानी स्कूल लेक्चरर पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है.
RPSC School Lecturer भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था. इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि तय की गई थी.
RPSC PGT वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. हिंदी, कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश जैसे विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी निकाली गई हैं.
| विषय | कुल पद |
|---|---|
| हिंदी | 710 पद |
| कॉमर्स | 430 पद |
| पॉलिटिकल साइंस | 350 पद |
| इंग्लिश | 307 पद |
| भूगोल | 270 पद |
| ड्रॉइंग | 180 पद |
| केमिस्ट्री | 177 पद |
| इतिहास | 170 पद |
| उर्दू | 140 पद |
| फिजिक्स | 94 पद |
RPSC की तरफ से परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसे डाउनलोड करें Admit Card
- सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर PGT Exam 2026 लिंक खोलें.
- Admit Card या Exam City Slip विकल्प चुनें.
- Application Number और जन्मतिथि दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
RPSC PGT परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेते हैं. इस बार भी परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम पीईटी की रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










