आखिर क्यों किरण मोरे को याद आए युवा सचिन? वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया ये बड़ा बयान
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 22 May 2026 4:49 PM
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और चयनकर्ता किरण मोरे ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वैभव को देखकर युवा सचिन की याद आती है.
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं. महज 15 साल की उम्र में ही वैभव गेंदबाजों के लिए एक खौफ बन गए हैं. आईपीएल में शानदार पारियां खेलने के बाद वैभव को सीनियर टीम में शामिल करने की मांग भी तेज हो गई है. ऐसे में भारत के किरण मोरे ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और चयनकर्ता किरण मोरे को वैभव सूर्यवंशी में महान सचिन तेंदुलकर की छवि दिखाई देती है. सचिन तेंदुलकर भी अपने जमाने में उसी तरह से गेंदबाजों का सामना करते थे.
वैभव में दिखती है सचिन तेंदुलकर की झलक
मोरे ने एएनआई को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि जिस उम्र में वैभव खेल रहे है और जिस दिलेरी के साथ वह गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं, वह उन्हें सचिन तेंदुलकर के शुरूआती दिनों की याद दिलाता है. उनका भी अंदाज और तकनीक कुछ ऐसा ही था. उन्होंने यह भी कहा कि वैभव के पास भी बेहतरीन टाइमिंग, शानदार फुटवर्क और क्रीज पर टिकने का वैसा जी जज्बा है जो बचपन में सचिन के पास देखा जाता था.
भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं वैभव
किरण मोरे ने यह भी साफ किया कि महान सचिन तेंदुलकर से तुलना होना बहुत बड़ा सम्मान है लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारी और दबाव भी आती है. मोरे के मुताबिक, वैभव का यह शुरूआती दौर है और उन्हें अपनी तकनीक और फिटनेस पर लगातार काम करते रहना होगा. अगर उन्हें सही माहौल मिला तो वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा चेहरा बन सकते है.
कम उम्र में बना दिए कई बड़े रिकार्ड्स
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में ही कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए है. उन्होंने महज 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर इतिहास रचा था. हाल ही में उन्होंने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में 80 गेंदों में 175 की तूफानी खेल कर दुनिया भर में सनसनी फैला दी थी. उनका यही आक्रामक और बेखौफ बल्लेबाजी हमें इस आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है.
आईपीएल 2026 के 13 पारियों में वह 579 रन बना चुके हैं जहां उनका औसत 44.53 रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 236.32 रही है. इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल के इस सीजन 53 छक्के जड़ चुके हैं जो किसी भारतीय का आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक है.
स्वयं ऋषि
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम का ऐलान, बाबर आजम सहित इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










